Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

क्यों लगता है दिल्ली में जाम? सर्वे में खुलासा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 21, 2025
in दिल्ली
A A
Delhi Traffic
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ महीनों पहले एक सर्वे कराया, जिसमें दिल्ली में जाम लगने की कई वजह सामने आईं. इनमें दिल्ली में लगने वाले ट्रैफिक की एक वजह DTC बस के स्टैंड भी हैं. बसों के स्टैंड पर रुकने की वजह से जाम लग जाता है.

दिल्ली के कुछ DTC बस स्टैंड हैं, जहां बस रुकने से जाम की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से DTC को एक रिपोर्ट भेजी गई है और इन बस स्टैंड को शिफ्ट करने के लिए कहा गया है. ट्रैफिक की समस्या को लेकर कराए गए सर्वे में ये भी सामने आया कि खराब सड़कें भी जाम लगने की एक वजह से है. यातायात बाधित होने के कारणों में टूटी-फूटी सड़कें, जेब्रा क्रॉसिंग की कमी और वाहन चालकों को दिशा दिखाने वाले संकेतकों का न होना है, लेकिन सबसे बड़ी वजह DTC बस स्टैंड को ही माना गया है.

इन्हें भी पढ़े

rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
WhatsApp

व्हाट्सएप पर आया चालान का मैसेज, क्लिक करने पर उड़ गए ₹4 लाख

February 3, 2026
Load More

100-200 मीटर पर होंगे शिफ्ट
सर्वे में सामने आया कि ये बस स्टैंड ज्यादातर फ्लाईओवर, तिराहों और चौराहों पर पास बने हैं, जहां ट्रैफिक पहले से ही रुकता है. बसों के रुकने से पीछे गाड़ियां फंस जाती हैं और दिनभर जाम रहता है. यातायात पुलिस के मुताबिक जाम तभी कम होगा, जब बस स्टैंड को 100-200 मीटर आगे या पीछे शिफ्ट कर दिया जाए. इससे यात्रियों को परेशानी होती है. वह समय से कहीं पहुंच भी नहीं पाते हैं.

22 बस स्टैंड में ये हैं शामिल
ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 बस स्टैंड को जाम की वजह बताते हुए हटाने की बात कही है. इन 22 बस स्टैंड में रंगपुरी, राजनगर, सागरपुर मार्ग, द्वारका मोड़, सफदरजंग अस्पताल, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रोड, मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे, लोहा मंडी, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसिफ ब्रोज़ टीटो मार्ग, दिल्ली गेट, सिविक सेंटर के सामने, जल बोर्ड के पास, रेडियो कॉलोनी, लिबासपुर, खाटू श्याम, बाकौली और गांधी नगर बस स्टैंड समेत अन्य शामिल हैं.

2016 में 77 बस स्टैंड हुए थे शिफ्ट
इससे पहले साल 2016 में 77 बस स्टैंड को पहले ही जाम की वजह से शिफ्ट किए जा चुका है. अब नए सर्वे में 22 स्टैंड को चुना गया है. इन्हें 100 से 200 मीटर आगे या पीछे हटाए जाने का प्लान है. इसके लिए पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जाएगी, ताकि देखा जा सके कि आसपास जगह है या नहीं. फिर फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर ही इन स्टैंड को शिफ्ट करने पर काम किया जाएगा.

बसों के रूट बदलने के लिए भी कहा
इसके साथ ही पुलिस ने बवाना चौक समेत कई जगहों पर बसों के रूट बदलने के लिए भी कहा है. इनके लिए वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया गया है. रिपोर्ट में चेम्सफोर्ड रोड और फैज रोड पर चलने वाली कुछ बसों के रूट में भी बदलाव करने को कहा गया है. इसके अलावा, कई स्थानों पर बसों को सर्विस लेन पर रोकने, निगरानी के लिए कैमरे लगाने और अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा गया है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gyanvapi

ज्ञानव्यापी में मज्जिद से पहले मंदिर था, हिंदू पक्ष ने किया दावा

January 26, 2024
Rover Pragyan

रहस्यों की खोज में शिवशक्ति पॉइंट के चारों ओर घूम रहा रोवर प्रज्ञान!

August 26, 2023

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भाजपा की शुरू राजनीति

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?
  • सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.