Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

डॉक्टर की किडनी क्यों मांग रही ये महिला? सरकार से लगाई न्याय की गुहार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2022
in राज्य
A A
doctor
29
SHARES
965
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए गई महिला की दोनों किडनी (Muzaffarpur Kidney Case) निकाल ली गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने धोखे से इस घटना को अंजाम दिया। अब पीड़िता गंभीर अवस्था में डायलिसिस के जरिए ही जीवित हैं। पीड़ित महिला का नाम सुनीता देवी है। उन्होंने बताया कि इस साल सितंबर में ये पूरा मामला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां डॉक्टरों ने उनकी दोनों किडनी निकाल ली। अब उनकी सरकार से गुहार है कि आरोपी डॉक्टर की किडनी ही ट्रांसप्लांट कराई जाए। साथ ही उन्होंने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

मुजफ्फरपुर की महिला ने लगाई गुहार

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

38 वर्षीय सुनीता देवी का इलाज मुजफ्फरपुर के राजकीय श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में चल रहा है। उन्हें जीवित रहने के लिए नियमित डायलिसिस पर रखा गया है। सुनीता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मैं सरकार से अपील करती हूं कि मेरी दोनों किडनी निकालने वाले आरोपी डॉक्टर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उसकी किडनी मुझे ट्रांसप्लांट के लिए दी जानी चाहिए ताकि मैं जीवित रह सकूं।’

आरोपी डॉक्टर की किडनी ट्रांस्प्लांट की मांग

सुनीता देवी कहा कि अगर कार्रवाई की जाती है तो यह ऐसे सभी लालची डॉक्टरों के लिए सजा होगी जो पैसे के लिए गरीबों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं और वह उनकी देखभाल के लिए जिंदा रहना चाहती हैं। सितंबर में इस घटना के सामने आते ही आरोपी डॉक्टर आरके सिंह फरार है। पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला अपने गर्भाशय के संक्रमण का इलाज कराने मुजफ्फरपुर शहर के बरियारपुर इलाके में स्थित एक निजी क्लिनिक में गई थी।

डायलिसिस पर जीवित हैं सुनीता

आरोप है कि इसी दौरान नर्सिंग होम के डॉक्टर ने सुनीता की दोनों किडनी निकाल ली थी। 3 सितंबर को उसका ऑपरेशन किया गया था। वह लगातार पेट दर्द से पीड़ित थी और ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई। उसे तुरंत ही एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों किडनी गायब हैं। इसके बाद, उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रेफर कर दिया गया था। वहां कुछ दिनों तक इलाज के बाद, उन्हें वापस SKMCH भेज दिया गया, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

एसकेएमसीएच अधीक्षक ने क्या कहा

एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने मंगलवार को टीओआई को बताया कि हम उसकी मेडिकल स्थिति को ध्यान में रखते हुए हर दूसरे दिन सुनीता का डायलिसिस कर रहे हैं। हम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। महिला ने बताया कि वह आईजीआईएमएस में रजिस्टर हैं और जब भी किडनी आएगी तो उन्हें ट्रांसप्लांट के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, सुनीता तुरंत अपना किडनी ट्रांसप्लांट चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं रोजाना डायलिसिस के कारण ही जीवित हूं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heat wave

भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं करोड़ों भारतीय!

May 29, 2023
india-pakistan

बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी !

May 1, 2025
PM modi

संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार कौन-कौन से बिल लाने वाली है?

September 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.