Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से क्यों अलग होते दिख रहे ‘N’ और ‘A’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2023
in राज्य, विशेष
A A
opposition alliance I.N.D.I.A.
19
SHARES
633
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: अगले महीने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी एकता की कवायद के परवान चढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। तब किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि इन्हीं विधानसभाओं के चुनाव में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के बिखराव का बीजारोपण भी हो जाएगा। समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मची खींचतान से अब यह बात स्पष्ट होने लगी है कि विपक्षी गठबंधन बेमेल ब्याह की तरह है। अबी तो लोकसभा चुनाव में पांच-छह महीने की देर है। इसके पहले ‘N’ यानी नीतीश और ‘A’ यानी अरविंद-अखिलेश अलग होते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव गठबंधन बिखर जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

यूपी में सपा और कांग्रेस की रोज हो रही भिड़ंत

इन्हें भी पढ़े

मजदूर आंदोलन

कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

April 13, 2026
जनगणना

जनगणना : उत्तराखंड में शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे ऐसे करें अपनी जानकारी दर्ज

April 13, 2026
गैस सिलेंडर

बिना सिलिंडर के ही हजारों उपभोक्ताओं को मिला डिलीवरी का मैसेज, जानिए मामला

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Load More

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच न सिर्फ बयानबाजी से घमासान मचा है, बल्कि इस साल हो रहे विधानसभा चुनावों में भी एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को रोज धमकाते हैं। यूपी में कांग्रेस की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी की बात अजय राय कहते हैं, तो समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव कांग्रेस को धोखेबाज बताने लगे हैं। अखिलेश तो यह भी कहते हैं कि अगर उन्हें पता होता तो गठबंधन करते ही नहीं। सपा ने मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें अनुसूचित जन जाति (ST) की दो अनुसूचित जाति (SC) की एक सीट शामिल हैं। अन्य 21 सीटों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। पार्टी ने महिलाओं को भी छह सीटों पर टिकट दिए हैं।

आम आदमी पार्टी ने मचा दिया है अलग बवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आंध्र प्रदेश में अभी तक 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर विपक्षी एकता का खेल खत्म करने की शुरुआत कर दी है। राजस्थान में भी नामों का चयन हो चुका है। जल्द ही वहां भी AAP अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने वाली है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी से रिश्ते को लेकर कांग्रेस में पहले से ही घमासान मचा हुआ है। AAP ने तो छतीसगढ़ में 10 गारंटी योजनाओं की भी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के रिश्ते पहले से तल्ख रहे हैं। शुक्र है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहल पर AAP ने विपक्षी गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया।

इधर बिहार के सीएम नीतीश ने भी चौंका दिया

विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार भी अब विपक्षी एकता पर बहुत चर्चा नहीं करते। उल्टे हाल के दिनों की उनकी गतिविधियां विपक्षी एकता के अनुकूल तो कत्तई प्रतीत नहीं होतीं। विपक्षी एकता की मुहिम छेड़ने के बावजूद उन्हें वाजिब तरजीह नहीं मिली। पीएम पद की रेस से उन्होंने खुद को बाहर कर लिया, इसके बावजूद उन्हें संयोजक नहीं बनाया गया। उनके कोफ्त से बचने के लिए संयोजक पद की अवधारणा ही खत्म कर दी गई। अब तो विपक्षी दलों में बिहार के साथियों के अलावा दूसरे किसी दल से उनके ताल्लुकात भी पहले जैसे नहीं रह गए हैं। इसी बीच नीतीश ने पीएम के साथ तस्वीर खिंचवा कर, दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना कर, राष्ट्रपति की मौजूदगी में मोतीहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर और भाजपा नेताओं से मरते दम तक रिश्ते बनाए रखने क बात कह कर विपक्षी खेमे में एक नये विवाद को जन्म दे दिया है।

चंद्रबाबू नायडू ने भी विपक्ष को किया था एकजुट

यहां यह भी उल्लेख आवश्यक है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इसी तरह विपक्षी दलों का जमावड़ा किया था, पर चुनाव में सब ‘अपनी डफली, अपना राग’ अलापने लगे। आज चंद्रबाबू नायडू किस गति को प्राप्त हुए हैं, यह सबको पता है। सीएम की कुर्सी भी वह नहीं बचा पाए और अब टीडीपी को भाजपा के शरणागत होना पड़ा है। तब भी कांग्रेस साथ थी। अभी जितने दल विपक्षी गठबंधन में शामिल हैं, उनमें कुछ नये हैं तो कुछ दूसरे खेमे में। मसलन एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस और टीडीपी भाजपा के साथ हैं तो एआईडीएमके, शिरोमणि अकाली दल और जेडीयू विपक्षी गठबंधन के साथ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi's US

पीएम मोदी के US दौरे पर हुआ बड़ा सौदा!

June 22, 2023
pm modi

देश के अमृत काल में विधिमंडल और पीठासीन अधिकारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका : पीएम मोदी

January 28, 2024
war

क्या नई विश्व व्यवस्था के लिए अपरिहार्य है विश्वयुद्ध?

October 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.