Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

हिरोशिमा पर ही क्यों हुआ परमाणु हमला, US के पास और क्या थे ऑप्शन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2023
in विश्व
A A
Know why America dropped atomic bombs on and Nagasaki of Japan!
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : 6 अगस्त 1945… इतिहास में दर्ज वो तारीख है, जिस दिन दुनिया ने परमाणु बमों की असली ताकत देखी. जापान के हिरोशिमा शहर पर बम गिराया गया और 1.5 लाख के करीब लोग देखते ही देखते मौत के आगोश में समा गए. कहा जाता है कि परमाणु बमों की ताकत ने ही द्वितीय विश्व युद्ध को रोका और दुनिया में हो रही तबाही एकाएक थम गई. हालांकि, इन बातों को लेकर काफी विवाद भी खड़े हुए हैं.

अगस्त 1945 तक जापान लगभग युद्ध हार चुका था. लेकिन सवाल ये उठ रहा था कि आखिर जापान कब सरेंडर करेगा. दूसरी ओर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमन को परमाणु बम तैयारी होने की जानकारी भी मिल चुकी थी. ऐसे में उन्हें अब ये फैसला करना था कि क्या इस बम का इस्तेमाल युद्ध को खत्म करने के लिए करना है? दुनिया जानती है कि ट्रूमन ने क्या चुना और फिर इतिहास किस बात का गवाह रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

दरअसल, आज हिरोशिमा हमले की 78वीं बरसी है. आज वही तारीख है, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया. हिरोशिमा के मेयर ने दुनिया से गुजारिश की है कि उसे परमाणु बमों को खत्म कर देना चाहिए. हालांकि, हमेशा ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर अमेरिका के पास परमाणु बम गिराने के अलावा क्या-क्या ऑप्शन थे. आइए इसका जवाब जानते हैं.

विकल्प 1: जापान के द्वीपों पर बम गिराना

1942 की शुरुआत से ही अमेरिकी जापान पर बम गिरा रहा था. अप्रैल 1944 से लेकर अगस्त 1945 के बीच अमेरिकी बममारी में 3,33,000 लोग मौत की नींद सो गए. मार्च 1945 में टोक्यो पर हमला किया गया, जिसमें 80 हजार लोगों की जान गई. लेकिन जापान ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. तब अमेरिका ने ये मान लिया कि सिर्फ पारंपरिक बमबारी के जरिए जापान घुटने नहीं टेकने वाला है.

विकल्प 2: जापानी द्वीपों पर जमीनी हमला बोलना

अमेरिका के पास ये भी ऑप्शन था कि वह जापान पर जमीनी हमला बोले. लेकिन जापान ऐसा करने पर और भी ज्यादा आक्रामक हो जाता. जापानी लोग देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे. 1945 में ही हुए इवो जीमा युद्ध में अमेरिका के 6200 सैनिक और ओकिनावा युद्ध में 13 हजार सैनिकों और नाविकों की मौत हुई थी. इसलिए जमीनी हमला बोलना मुफीद नहीं लग रहा था.

विकल्प 3: गैर आबादी वाले इलाके पर बम गिरा ताकत दिखाना

अमेरिका के पास ऑप्शन था कि वह परमाणु बमों का शक्ति प्रदर्शन करे, जिससे जापान डर जाए और जल्द से जल्द सरेंडर कर दे. हालांकि, ये माना गया कि जापान सिर्फ एक व्यक्ति या उस कमिटी के फैसले के आधार पर सरेंडर का निर्णय नहीं लेगा, जो उसे आकर ये बताए कि बम खतरनाक है. अमेरिका को ये भी लगता था कि अगर ये नया बम नहीं फटा, तो जापान सरेंडर करने के बजाय युद्ध में आक्रामक हो सकता है.

विकल्प 4: आबादी वाले इलाके पर परमाणु हमला

सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद ये सहमति बनी कि जापान के किसी शहर पर बम गिराना ज्यादा सही है. हमले से पहले शहर खाली करने का नोटिस भी नहीं दिया, क्योंकि अमेरिका को डर था कि अगर ऐसा किया गया तो उसके बॉम्बर विमानों को ढेर किया जा सकता है. अमेरिका ने हिरोशिमा को बमबारी के लिए इसलिए चुना था, क्योंकि वह जापान के सांस्कृतिक शहरों में से नहीं था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Khalistani Movement

NIA की जांच में खालिस्तानी – गैंगस्टर गठजोड़ का हुआ खुलासा

September 26, 2023
TERI Summit pm modi

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड

February 16, 2022
Honey Trap

किस तरह ISI के जाल में फंस जाते हैं अधिकारी से लेकर साइंटिस्ट तक!

May 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.