Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अय्याशी में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने दिलाई खौफनाक मौत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
murder
26
SHARES
851
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हवस में अंधी एक पत्नी ने अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या करा दी। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची। घटना 3 दिसंबर को छिजारसी अंडरपास के नजदीक की है। 4 दिसंबर को युवक का शव झाड़ियों से मिला था। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट बरामद भी कर ली गई है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि मामले में बदायूं के दातागंज में रहने वाली पुष्पा, शाहजहांपुर के मिर्जापुर में रहने वाला शीलेंद्र वाल्मीकि, फर्रुखाबाद के कपिल निवासी शीलेंद्र के फुफेरे भाई नन्हे को गिरफ्तार किया गया है। 11 साल पहले पुष्पा की बृज किशोर से शादी हुई थी। पुष्पा के दो बेटे और एक बेटी है। बृज किशोर करीब पांच साल पहले गांव से परिवार सहित नोएडा सेक्टर-63 में रह रहा था। पुष्पा घरेलू सहायिका और बृज किशोर मजदूर था। शीलेंद्र और नन्हें से दो साल पहले दोस्ती हुई तो बृज किशोर दोनों के साथ एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराये पर रहने लगा। बृज किशोर शराब पीने का आदी था। इस कारण उसने कई बार शीलेंद्र से रुपये उधार दिए थे।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

एक ही मकान में रहने के कारण पुष्पा और शीलेंद्र के बीच अवैध संबंध बन गए। इसका पता चलने पर बृज किशोर ने विरोध किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर छह माह पूर्व बृज किशोर परिवार के साथ गांव लौट गया और वहीं रहने लगा। पुष्पा गांव के लोगों से फोन लेकर शीलेंद्र से बात करने लगी। यह बात पूरे गांव में फैल गई। दो सप्ताह पूर्व शीलेंद्र पुष्पा के लिए कपड़े लेकर गांव पहुंच गया। इसको लेकर बृज किशोर और शीलेंद्र में विवाद हुआ था।

माफी मांगकर वारदात को अंजाम दिया : एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि साजिश के तहत शीलेंद्र और नन्हें तीन दिसंबर की शाम को किराये के कमरे पर बृज किशोर से मिले। शीलेंद्र ने उससे माफी मांगकर कहा कि चलो साथ बैठकर पुरानी बातें भुला देते हैं। दोनों बृज किशोर को लेकर छिजारसी अंडरपास पहुंचे और यहां उसे शराब पिलाई। नशा होते ही शीलेंद्र ने चाकू से गर्दन पर वार कर बृज किशोर को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों ने ईंट से उसका सिर कुचल दिया और शव झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए।

परिजन बोले- बच्चों की क्या गलती थी

लोकपाल ने बताया कि भाई के तीनों बच्चे दो से सात साल के बीच हैं। पति की हत्या की साजिश रचते वक्त पुष्पा ने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा। पुष्पा को उसके किए की सजा तो मिलेगी, लेकिन बच्चों की क्या गलती थी। पिता का साया सिर से उठ गया और मां जेल में रहेगी। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है।

प्रेमी से कहा, शराब पिलाकर मार दो

पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों के बीच बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पुष्पा और शीलेंद्र ने साजिश रचनी शुरू कर दी। 3 दिसंबर को बृज किशोर किराये के कमरे से सामान ले जाने के लिए नोएडा पहुंचा था। इस दौरान पुष्पा ने शीलेंद्र को 500 रुपये भेजकर कहा कि वहीं पर शराब पिलाकर पति को खत्म कर दो।

शव का लावारिस में अंतिम संस्कार

बता दें कि, 4 दिसंबर को बृज किशोर का शव मिला था। घटनास्थल से चंद किलोमीटर दूर वह किराये पर रहता था, लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई। 7 दिसंबर को शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 8 दिसंबर को उसका भाई लोकपाल ने कपड़े और जूते देखकर पहचान की। उन्होंने शव दिखाने को कहा तो बताया गया कि अंतिम संस्कार किया जा चुका है। लोकपाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने पहले शीलेंद्र को पकड़ा और फिर पूछताछ के आधार पर नन्हें और पुष्पा को भी गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Panchayati Raj

श्मशान घरों की अंत्येष्टि के इंतजार में ग्राम: प्रधान और प्रधान पति

April 16, 2025
school

गणतंत्र दिवस का भोजन बना बीमारियों की वजह..!

January 28, 2026

अमेरिका में होने वाले सत्ता परिवर्तन का भारत पर सम्भावित असर

December 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.