Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पति को रोजाना ‘मौत’ परोस रही थी पत्नी, हैरान कर देगी ये मर्डर की मिस्ट्री

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 3, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
murder
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : मायानगरी मुंबई के सांताक्रुज इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता नाम की एक महिला और उसके प्रेमी हितेश जैन को अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी. धीमे जहर के कारण कमलकांत को 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई.

शक हुआ तो डॉक्टर्स ने पुलिस को दी शिकायत

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

शक के आधार पर डॉक्टर्स ने खुद पुलिस को शिकायत की थी. जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति 45 वर्षीय कमल कांत शहा को मौत की नींद सुला दिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

शरीर में हद से ज्यादा बढ़ा हुआ था आर्सेनिक और थैलियम

दरअसल, 3 सितंबर 2022 को बॉम्बे हॉस्पिटल में कमलकांत को इलाज के लिए भर्ती किया गया था और 19 सितम्बर तक कमलकांत यहां भर्ती रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लेकिन कमलकांत की जिस तरह से मौत हुई, उसे डॉक्टर नहीं पचा पा रहे थे. इलाज के दौरान ही डॉक्टर्स की टीम ने कमलकांत के खून का हेवी मेटल टेस्ट कराया और उस टेस्ट की रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के शक को और गहरा कर दिया. क्योंकि रिपोर्ट में आर्सेनिक और थैलियम धातु का स्तर शरीर मे बढ़ा हुआ था. किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इन धातुओं का बढ़ना असामान्य बात होती है. इसलिए डॉक्टर्स ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी. आज़ाद मैदान पुलिस ने केस दर्ज कर सांताक्रुज पुलिस स्टेशन को आगे की जांच के लिए केस हैंड ओवर कर दिया.

खाने में धीरे- धीरे जहर दे रही थी पत्नी

जांच आखिरकार सांताक्रुज पुलिस स्टेशन के बजाय क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और तमाम मेडिकल रिपोर्ट, पत्नी सहित घरवालों के बयान लिए. साथ ही कमलकांत के डाइट से जुड़ी जानकारी भी जुटाई तो पता चला कि पत्नी कविता ने प्रेमी हितेश के साथ प्लानिंग करके पति को हटाने की साजिश रची थी. जिसके लिए लंबे समय से कमलकांत के खाने और पीने के चीजों में बड़ी ही चालाकी से आर्सेनिक व थैलियम मिलाकर दिया जा रहा था. शरीर के अंदर ये धातु ब्लड में पहले से ही मौजूद रहते हैं लेकिन सामान्य से ज्यादा हो जाए तो ये जहर का काम करता है और यही कमलकांत के साथ हुआ. लगातार खाने पीने में मिल रहे स्लो पॉइजन के चलते कमल की हालत खराब होते चली गई.

पति की हत्या कर प्रेमी के साथ खाई खीर- पूड़ी

बता दें कि बीते माह राजस्थान में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां भरतपुर में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि 29 मई 2022 को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र संग मिलकर पति पवन की हत्या कर दी. फिर पवन के शव को बेड पर रखा और किचन में जाकर खाने में पूरी-सब्जी और खीर बनाई. उसके बाद भागेंद्र के साथ मिलकर खाना खाया और रात में ही शव को पास की नहर में फेंक दिया. रीमा कत्ल की घटना को 6 महीने तक छुपाती रही. ताकि किसी को शक न हो इसलिए रीमा ने 13 अक्टूबर को पवन के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा. मामले का खुलासा तब हुआ जब शक होने पर पवन के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने बताया कि 4 जून 2022 के दिन पवन के पिता हरिप्रसाद ने चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस और परिजन पवन को ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया. इसी बीच 16 अक्टूबर की रात ससुर ने बहु को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. शक के आधार बहू और प्रेमी के खिलाफ ससुर ने हत्या का मामला दर्ज करवा दिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित : सीएम धामी

April 25, 2025

स्मॉग टावर से कितना घटा प्रदूषण? CPCB ने पेश किए आंकड़ें

October 7, 2022
अजय कुमार द्विवेदी

पत्रकारों को बदनाम करने वालों पर लगे कड़ी धाराएं : अजय कुमार

February 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.