Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत की पहल पर खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2026
in विश्व
A A
Russia Occupied Ukraine
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और रूस के साथ चल रहे झगड़े को खत्म करने और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने की भी पेशकश की है।

विदेश मंत्री जयशंकर का यह प्रस्ताव तब आया है, जब चंद दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में 26वें SCO समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन में शांति की उम्मीद जताई थी और पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की थी। ऐसे में अब उम्मीदें बढ़ गई हैं कि भारत युद्ध खत्म करवाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

us israel attack on iran

अमेरिका के सारे हथियार नाकाम, ईरान दे रहा मुंहतोड़ जवाब?

September 4, 2026
indus water treaty

सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने दिखाया ठेंगा, क्यों बेबस हुआ पाकिस्तान?

September 4, 2026
highest state honour on PM Modi

‘यह दुर्लभ है…सबको नहीं मिलता’, PM मोदी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान देने के बाद बोला ‘बाबर’ का देश उज्बेकिस्तान

September 4, 2026
India-Russia

आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा

September 3, 2026
Load More

यूक्रेन से एस जयशंकर ने मध्यस्थता करने की पेशकश की

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 को युद्ध जारी है। बीते 4 सालों में दोनों देशों के लाखों सैनिक हताहत हुए हैं और लाखों आम नागरिक मारे गए हैं। ऐसे में विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करना और रूस के साथ चल रहे झगड़े को खत्म करने और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा वैश्विक स्तर पर भारत के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है।

ज़ेलेंस्की ने भारत का जताया आभार

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भारत के विदेश मंत्री के साथ अपनी चर्चा की पुष्टि की और भारत के रुख के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा एक्स पर कहा ‘हम इस अन्यायपूर्ण युद्ध-रूस द्वारा यूक्रेन के विरुद्ध चलाए जा रहे युद्ध को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। यह निश्चित रूप से युद्ध का समय नहीं होना चाहिए। शांति की आवश्यकता है। यह भारत का स्पष्ट रुख है।

PM मोदी ने पुतिन से की युद्ध खत्म करने की अपील

गौरतलब है कि कुछ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक गए थे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हुई और दोनों के बीच अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा था कि ‘भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।

युद्ध में बिताया गया हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह मानवता की भलाई के लिए ज़रूरी है। सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालना ही मानवता की पुकार है और यही भारत का संदेश है।

भारत की पहल पर खत्म होगा युद्ध?

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लगातार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, दोनों शीर्ष नेतृत्व से सीधा संवाद बनाए रखा है। ऐसे में भारत की मध्यस्थता से दोनों के बीच युद्ध खत्म होता है, तो भारत के लिए वैश्विक स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हो सकती है। ऐसे में अब देखना है कि आगे क्या होता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India Forecast System

भारत फोरकास्ट सिस्टम… अब हर गांव का मौसम, हर पल आपके पास !

May 28, 2025

हिंदुओं को मजबूत करने का संकल्प

November 27, 2023
Ayodhya

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

January 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अमेरिका के सारे हथियार नाकाम, ईरान दे रहा मुंहतोड़ जवाब?
  • नितिन गडकरी का बड़ा प्लान! अब गाड़ियां आपस में करेंगी बात
  • इस राज्य में खुलेंगे RSS के 1000 नए स्कूल, शिक्षा विभागों का होगा विलय

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.