Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

क्‍या शुरू हो जाएगी जंग? चीन ने चल दी यह ‘खूनी’ चाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2024
in विश्व
A A
Xi Jinping
17
SHARES
557
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ब‍ीज‍िंग. ताइवान के बेहद नजदीक चीन की फौजी घेराबंदी साबित करती है कि ड्रैगन किसी भी वक्त हमला करके कब्जा कर सकता है. चीन ने महज 24 घंटे के अंदर ताइवान के खिलाफ बहुत बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करके एक तरह से युद्ध की शुरुआत कर दी है. जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक, चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने 24 घंटे के अंदर ताइवान के खिलाफ अपनी सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स को तैनात कर दिया है.

खबर के मुताबिक, चीन ने अपने सबसे बेहतरीन हथियारों को ताइवान के खिलाफ उतारा है. हैरानी की बात तो यह है कि चीन का ये फौजी पैंतरा ताइवान के साथ-साथ पूरी दुनिया को हैरान कर रही है. दावा किया गया है कि चीन ने ताइवान स्ट्रेट, उत्तर, दक्षिण ताइवान और पूर्वी ताइवान को चारों तरफ से घेरा है. चीन ने वायुसेना, नौसेना और रॉकेट फोर्स को पूरी क्षमता के साथ ताइवान के खिलाफ तैयार कर दिया है. चीन ने अपनी सैन्य ड्रिल को पनिशमेंट ड्रिल नाम दिया है.

इन्हें भी पढ़े

Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
V4+India country

V4 कितना ताकतवर जिसने भारत को बताया अपकमिंग सुपरपावर… जानें पूरी कहानी

September 22, 2026
Load More

हैरानी की बात तो यह है कि तीन दिन पहले ही ताइवान में नए राष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते ने शपथ ली है, जिन्हें चीन का कट्टर विरोधी माना जाता है. इसीलिए चीन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते को वॉर ड्रिल के जरिए धमकी दी है. चीन किसी भी वक्त ताइवान के इलाकों पर कब्जा कर सकता है. ताइवान के नए राष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते ने चीन की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

क्‍या कहा ताइवान के राष्‍ट्रपति ने?

ताइवान के राष्‍ट्रपत‍ि व‍िल‍ियम लाई ने कहा है क‍ि देश की रक्षा और सलामती के लिए मैं अपनी फौज के सभी भाइयों और बहनों के साथ पहली पंक्ति में खड़ा रहूंगा. इस समय पूरी दुनिया का ध्यान ताइवान पर बहुत ज्‍यादा है. बाहरी चुनौतियों और खतरों का सामना करते हुए हमें लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करना जारी रखेंगे.

चीनी सेना ताइवान के इलाके में क्या कर रही है?

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानि पीएलए की ईस्टर्न थिएटर कमान ने कहा कि उन्होंने सुबह 7.45 बजे ताइवान के आसपास संयुक्त मिलिट्री ड्रिल शुरू की है. उसके आसपास के ताइवान के नियंत्रण वाले द्वीपों किन्मेन, मात्सू, वुकिउ और डोंगयिन को भी चीनी सेना ने टारगेट किया है. ताइवान की घेराबंदी करने के लिए चीन ने अपने सबसे उन्नत लड़ाकू विमान जे-20 और जे-16, टाइप 052 डी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, डीएफ मिसाइल और लंबी दूरी के रॉकेट लांचर को समुद्र में उतारा है. चीनी सेना ने इस सैन्य अभ्यास को ताइवान की आजादी चाहने वालों के लिए सजा बताया है. पूर्वी थियेटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा क‍ि हमारे ऑपरेशन का कोड का नाम ज्वाइंट स्वोर्ड-2024A रखा गया है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता वांग वेनबिन ने कहा है क‍ि चीन के पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा ताइवान द्वीप के आसपास के क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण कर रहा है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ड्रिल का मकसद क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को महफूज करना है, साथ में ताइवान में स्वतंत्रता की मांग करने वाली अलगाववादी ताकतों को सख्‍ती से दंडित करना है.

क्‍या है चीन के आक्रामक होने की वजह?

अचानक से चीन का इस तरह से आक्रामक होने के पीछे की वजह ताइवान में बनी नई सरकार पर दबाव बनाना भी है. तीन दिन पहले विलियम लाई चिंग-ते ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता के लिए किसी भी प्रकार की अलगाववादी गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शायद यही वजह है कि चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है. अब देखना होगा कि ताइवान का साथ देने के लिए कौन-कौन से देश सामने आते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heart

दिल की सेहत को पांच स्वाद के साथ हमेशा जवान…जानिए क्या हैं ?

June 10, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर लाखों पेड़ लगाने का लिया संकल्प

June 6, 2022

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज!, कब होगा महासंग्राम?

March 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.