Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

प्यार में पागल महिला सिपाही, पुलिसवालों को ही लगाया लाखों का चूना!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
महिला सिपाही
19
SHARES
631
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में तैनात एक महिला सिपाही के साथ प्लाट मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। यहां एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन वीआईपी ड्यूटी में अधिकारियों के साथ सेल्फी ले लेता था। इसके बाद फोटो दिखाकर महिला सिपाहियों से दोस्ती करके ठगी का तानाबाना बुनता था। महिला सिपाही ने आईजी लखनऊ से शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ठग की महिला सिपाही से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और आरोपी का सच जानने के बाद भी महिला सिपाही उसका साथ देने लगी। ठगी के दौरान महिला सिपाही दारोगा की वर्दी पहनकर निकलती थी। मामले में आईजी जोन ने थाना अध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार और एसपी के पीआरओ को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर पीड़ित महिला को एसपी से न मिलने देने का आरोप है।

घटनाक्रम का खुलासा मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही से हुई आठ लाख की ठगी के बाद हुआ। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए ठग और उसकी साथी महिला सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही गायत्री वर्मा ने प्लाट के नाम पर 8 लाख की ठगी का मुकदमा लिखाने के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। मुकदमा न लिखने से परेशान महिला ने रविवार शाम खुद को थाने के अपने सरकारी आवास में कैद कर लिया था। इससे बैकफुट पर आई पुलिस ने देर रात आखिरकार महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी राजन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इन्हें भी पढ़े

gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Shri Ram Katha and Ram Darbar Pran Pratishtha Mahotsav created a divine atmosphere.

भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल

March 21, 2026
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026
Load More

ठग के साथ रहती थी महिला सिपाही
थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार ने बताया ठग राजन वर्मा और उसकी साथी महिला सिपाही शालिनी कटियार को कस्ता सीतापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से पुलिस वर्दी में दोनों की फोटो और राजन का पुलिस विभाग का फर्जी कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में भी मितौली पुलिस ने एक मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोपी महिला सिपाही शालिनी कटियार साहबपुर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात की रहने वाली है। वह 2020 बैच की सिपाही है। इस समय वह लखनऊ के गोमती नगर थाना में तैनात है, उसका अटैचमेंट इन दिनों डीसीपी पूर्वी जोन लखनऊ के कार्यालय में है। मुख्य आरोपी राजन वर्मा पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से ठगी करता था। वह मिदनिया थाना कोतवाली सदर लखीमपुर का निवासी है। इन दिनों दोनों लखनऊ में एक ही साथ रहते हैं और ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

वीआईपी ड्यूटी में दोनों की मुलाकात
आरोपी राजन वर्मा और महिला सिपाही शालिनी कटियार की मुलाकात लखनऊ में एक वीआईपी ड्यूटी के दौरान हुई। इस ड्यूटी में राजपूती वर्दी पहन कर गया था। अधिकारियों के साथ फोटो खींचने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। शादी का झांसा देकर दोनों काफी करीब आ गए और फिर दोनों ने मिलकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। इन दोनों ने पहला निशाना श्रावस्ती की महिला सिपाही वीनस वर्मा को बनाया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने से दोनों के हौसले बुलंद हो गए। दोनों ने मितौली थाने की महिला सिपाही गायत्री वर्मा को भी ऐसा निशाना बना डाला।

महिला सिपाही पहनती थी दारोगा की वर्दी
राजन वर्मा की साथी महिला सिपाही की भर्ती पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर 2020 में हुई थी। वह दारोगा की वर्दी पहन कर ठगी में राजन का साथ देती थी। वहीं राजन पुलिस की वर्दी पहन कर खुद को अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में तैनात बताता था। दोनों की वर्दी वाली फोटो पुलिस ने सुरक्षित कर ली है। राजन वर्मा केवल एक ही पुलिस वालों को ही निशाना बनाया था। इसके लिए महिला सिपाहियों को मुफीद समझता था। पहले वह संबंधित थाने के सिपाहियों से दोस्ती करता था और उसके बाद महिला सिपाहियों को जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। सबसे पहले राजन ने सालनी कटिहार को निशाना बनाया और उसे अपने गैंग में भी शामिल कर लिया। इसके बाद बाराबंकी की विषय वर्मा और मितौली की गायत्री वर्मा को शिकार बनाया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

गुटबाजी के साइडइफेक्ट

November 28, 2022
millionaires will leave India

इस साल कम करोड़पति छोड़ेंगे भारत

June 15, 2023
WCL

वेकोलि में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

December 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्यों हर फोन के राइट साइड में होता है पावर बटन, क्या जानते हैं वजह?
  • FD, पोस्ट ऑफिस या म्यूचुअल फंड… कहां मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?
  • LIC की 5 सबसे बढ़िया स्कीमें… रिटर्न मिलेगा एकदम तगड़ा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.