Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वैश्विक उत्पादकता में ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ करें काम : शिवराज सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 3, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
shivraj singh chouhan
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी प्रभाग की समीक्षा
  • सामाजिक-आर्थिक समृद्धि बढ़ने के साथ बागवानी उत्पादों की उपभोक्ता मांग भी होगी तेज
  • बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान के लोकव्यापीकरण के लिए अभियान चलाएं
  • अनुसंधान का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे और किसानों को समुचित दाम मिलें

नई दिल्ली : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के माध्यम से देश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को और बेहतर करने के उद्देश्य से लगातार समीक्षा और मानीटरिंग कर रहे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इस क्रम में पुनः आईसीएआर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान श्री शिवराज सिंह ने आईसीएआर के बागवानी प्रभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि वे वैश्विक उत्पादकता में हमारे देश की ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ जुटकर काम करें।

बैठक में, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह बागवानी क्षेत्र के विकास और बागवानी से जुड़े किसान भाइयों-बहनों के हित में अपने व्यापक विचार साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जैसे-जैसे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि और बढ़ेगी, बागवानी उत्पादों (विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियों) की उपभोक्ता मांग में भी तेजी से बढ़ेगी, इसे दृष्टिगत रखते हुए बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए और अच्छे तरीके से काम करना होगा। उन्होंने कहा- बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान के लोकव्यापीकरण के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने वैश्विक स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि विश्वस्तर हम कैसे ऊपरी पायदान पर छलांग लगाएं, उसके लिए पूरी कोशिश होना चाहिए, कुछ उत्पादों के मामले में हम बेहतर है, लेकिन और अधिक उत्पादों पर भी हमें काम करते हुए उत्पादकता के उच्च मापदंड अपनाते हुए काम करना होगा, इसलिए अच्छी गुणवत्ता के साथ उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।

श्री शिवराज सिंह ने बागवानी क्षेत्र की बेहतर फसल पद्धतियों का अध्ययन करने के साथ ही किसानों तक अनुसंधान व आवश्यक जानकारी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है, ताकि बागवानी के किसान योजनाओं का सही लाभ उठा सके, इसके अभियान स्तर पर काम किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कीटनाशकों के सही मात्रा में इस्तेमाल की भी बात कही और फसलों में बीमारियों की रोकथाम के लिए भी आईसीएआर द्वारा शोध एवं समुचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने ने घातक कीटनाशकों से बचते हुए ज्यादा पोषण क्षमता वाली, स्वास्थ्यवर्धक फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही कहा कि किसानों तक पौधों की अच्छी किस्मों की आपूर्ति होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को बेहतर नर्सरियों के माध्यम से तक अच्छी किस्म के पौधे मिलना सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना होगा।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इलायची, केसर, सूपारी, काली मिर्च इत्यादि जैसे विशेष किस्म की फसलों की पैदावार के संबंध में और विशेष शोध और प्रयास करने की कोशिश होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि नई किस्मों के साथ-साथ अच्छा उत्पादन देने वाली कुछ पुरानी किस्मों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी हमारे वैज्ञानिक प्रतिबद्ध है।

श्री चौहान ने कुछ फसलों, विशेषकर आलू, प्याज, टमाटर के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि इनके मामले में किसानों को मिलने वाला दाम और उपभोक्ताओं द्वारा देय राशि के बीच का अंतर कम होना चाहिए, ताकि सीधा लाभ किसानों तक पहुंच सके।
बैठक में आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट सहित सभी उप महानिदेशक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भगवान राम की शक्ति पूजा देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

January 19, 2024
आम आदमी पार्टी

दिल्ली MCD में AAP को बड़ा झटका, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के साथ नई शुरुआत !

May 17, 2025
Congress Working Committee

चुनाव जिताएंगे तो ही सरकार में जगह पाएंगे, लीड दिलाने वाले नेताओं पर ही कांग्रेस होगी मेहरबान

March 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.