Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

जनसहभागिता के साथ हो योग दिवस का आयोजन : सीएम योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
yogi adityanath
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने 24 जून को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों को ससमय पूर्ण रखने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह व चार राज्यों के मुख्यमंत्री आदि मौजूद रहेंगे। सीएम ने विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समयावधि में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि परियोजनाएं समय से पूर्ण होने से शासन की मंशा के अनुरूप जनमानस उससे शीघ्र लाभान्वित होने लगता है। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बरसात से पूर्व शत- प्रतिशत नालों एवं नालियों की सफाई हर हालत में प्राथमिकता पर सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे शहर में जलजमाव न होने पाए। नालों से निकलने वाले सिल्ट को भी तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ किए जाने के साथ ही आम जनमानस की समस्याओं का प्राथमिकता पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता पर सीएम का जोर
मुख्यमंत्री ने रिंग रोड के कार्यों की गुणवत्ता के बारे में पीडी एनएचएआई से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही में भी तेजी लाने को निर्देशित किया। सीएम योगी ने सड़क नियमों का लगातार उल्लंघन करने तथा पूर्व में चालान वाले वाहनों को चिह्नित करते हुए उनके लाइसेंस निरस्तीकरण, वाहन जब्ती तथा भारी जुर्माने का भी निर्देश दिया। एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण को पावर कट तथा डिमांड पर लगातार सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। उन्होंने टोल फ्री नंबर को लगातार ऐक्टिव रखने तथा भूमिगत विद्युत केबल डालने के दौरान सड़कों की कटिंग तथा उसके शीघ्र रिस्टोर किए जाने को कहा।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को स्वच्छता का मैसेज लगातार प्रसारित कराने, अभियान चलाने, कूड़ा घरों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस लाइन में गंदगी दिखने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस विभाग को स्वच्छता अभियान चलाने तथा पुलिस कार्मिकों से स्वच्छता के दृष्टिगत श्रमदान करने को भी कहा। सीएम ने कहा कि नगर निगम, पुलिस तथा स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के साथ मिलकर सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए, इस पर नजर रखी जाए। अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाएं तथा डिजिटल डिस्प्ले को बढ़ावा दें।

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को गंजारी स्टेडियम के पास पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भवनों का मानचित्र पास करने की प्रक्रिया तथा लंबित मामलों की भी जानकारी ली, जिस पर वीसी ने बताया कि ऑनलाइन नक्शे के 55 मामले लम्बित हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पीपीपी मोड पर निर्मित 220 केवी जीपीएस सब-स्टेशन कैंट-वाराणसी ट्रांसमिशन के कार्यों में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था मेधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।

बिना अनुमति न खोदी जाए सड़क
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, शहरी एवं पंचायत राज विभाग को ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना अनुमति कोई सड़क न खोदी जाय। सड़कों की खोदाई करने वाले विभाग जनसामान्य के आवागमन के दृष्टिगत बेहतर तरीके से शीघ्रता से सड़कों का रेस्टोरेशन करे। उन्होंने कहा कि जनपद में गतिमान पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, जलनिगम आदि की जो परियोजनाएं समयबद्ध नहीं हैं, उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

ईरिक्शा, टैंपो, ट्रक चालकों के सत्यापन का निर्देश
मुख्यमंत्री ने चौराहों, भीड़भाड़ वाले सकरे स्थलों पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित किए जाने को कहा। शहर में ईरिक्शा, टेम्पो तथा सड़क किनारे खड़े ट्रकों आदि का सत्यापन कराने के निर्देश दिया, जिससे संदिग्ध लोगों की पहचान हो सके। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती, राजस्व वादों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में निस्तारित करने को कहा। सड़क सुरक्षा, गौ-तस्करी पर सतर्क नजर रखने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों एवं पुलिस लाइनों के कार्य प्रणाली का नियमित समीक्षा होनी चाहिए। सभी विभाग समय से जनसुनवाई करे। आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। अवैध खनन को सख्ती से रोका जाए तथा इसमें लिप्त लोगों पर कड़ाई से कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए।

जनसहभागिता के साथ योग दिवस का हो आयोजन
सीएम ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनसहभागिता के साथ भव्य आयोजन का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वरुणा एवं अस्सी नदी के पुनरोद्धार के लिए जनसहभागिता के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने वरुणा नदी के सुंदरीकरण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के बार्डर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लंबे समय तक न लगाई जाए। इसकी नियमित समीक्षा किया जाए। उन्होंने गो तस्करी पर नियंत्रण के साथ ही मास्टर माइंड को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों के लगने वाले समय, अवैध कालोनियों में विद्युत कनेक्शन की बात कही। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के भीटी ग्राम में जलनिकासी की परियोजना पर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने जोन के सभी 9 जनपदों की कानून-व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया तथा उससे संबंधित व्यक्ति ठेके-पट्टे में शामिल नहीं होने पाए। सभी जनपदों में सिविल डिफेंस के गठन में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 6 लेन मोहनसराय-कैंट चौड़ीकरण के कार्यों को 15 जुलाई तक पूरा करा लिया जायेगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, मध्य क्षेत्रीय परिषद की तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री तथा विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक डॉ सुनील पटेल, विधायक सुशील सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि के साथ ही आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
delhi water crisis

टाइम्स दिनभर: पानी पर सियासत…दिल्ली वालों की आफ़त !

June 16, 2024

मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में

August 1, 2022
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.