Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बाढ़ पीड़ितों का मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2025
in राज्य
A A
cm yogi
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 24 जिलों के 1245 गांव, पल-पल की हो रही निगरानी
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,06910 लोगों को पहुंचायी गयी राहत, 360 क्षतिग्रस्त मकानों को वितरित किया गया मुआवजा
  • अब तक 17,924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट किये गये वितरित, 40 से अधिक लंगर में परोसा जा रहा ताजा भोजन

मुरार कंडारी


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा और औरैया के बीच हवाई सर्वे कर बाढ़ के हालात को देखा। इसके साथ ही औरैया में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हे राहत सामग्री वितरित की। सीएम बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है, इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्हे किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग के अधिकारी लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
cm dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!

August 10, 2026
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
Load More

1245 गांव बाढ़ से प्रभावित, 2 लाख से अधिक पीड़ितों को पहुंचायी गयी राहत

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों की 59 तहसीलें और 1245 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 2,06910 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 26,089 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 517 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 360 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 33252 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 1640 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 17924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 40 से अधिक लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

377 बाढ़ शरणालय में 41 हजार से अधिक लोगों को दी जा रही घर जैसी सुविधा

योगी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 5585 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 2,04,494 क्लोरीन टेबलेट और 1,60,559 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 377 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 41,842 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 901 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1348 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह जनपद बाढ़ से हैं प्रभावित
वर्तमान में प्रदेश के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बिजनौर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, भदोही, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UN

यूएन: सवाल और भी हैं!

January 12, 2023
Kejriwal

चुनाव में हार, केजरीवाल पर वार पर वार… चुनौतियों का अंबार!

February 9, 2025
Sai Jalkumar Masand Sahib

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

March 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
  • संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.