Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

11 लोगों की सांसें 150 फीट ऊंचाई पर छह घंटे हवा में अटकी रहीं।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 21, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिला के प्रवेश द्वार परवाणू में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे टिंबर ट्रेल (केबल कार रोपवे) तकनीकी खराबी की वजह से अचानक आधे रास्ते में रुक गई। ट्रॉली में बैठे एक ही परिवार के पर्यटकों समेत 11 लोगों की सांसें 150 फीट ऊंचाई पर छह घंटे हवा में अटकी रहीं। दिल और मधुमेह के मरीजों समेत भूखे-प्यासे लटके इन लोगों को घंटों तक न तो होटल प्रबंधन और न ही प्रशासन से कोई मदद मिली।

डरे सहमे इन लोगों ने थक-हारकर मोबाइल पर वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा। परिजनों ने पुलिस और मीडिया को घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। इसके बाद दोपहर करीब 12:35 बजे परवाणू से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रशासन और एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी। दोपहर 2:00 बजे बचाव अभियान शुरू हुआ और 4:30 बजे तक सभी पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार दिया गया। नीचे उतरने के बाद पर्यटकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रशासन से मिलने के बाद कहा कि वे कई घंटे ट्रॉली में फंसे रहे। वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

July 9, 2026
Swami Avimukteshwarananda

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तंज़, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

July 9, 2026
vishnugad project

उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

July 8, 2026
उत्तराखंड की खेल नीति

कैसी होगी उत्तराखंड की खेल नीति? अब जनता देगी राय

July 8, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि वह इसका मुआवजा तो नहीं मांग रहे लेकिन होटल में रहने और खाने का बिल माफ किया जाए। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि इस बारे में प्रबंधक से बात की जाएगी। डिंपल गोयल ए172 दिवेश विहार दिल्ली, रीता गोयल टैगोर रोड दिल्ली, गोपाल गुप्ता आनंद विहार दिल्ली का यह परिवार शनिवार को रिसोर्ट आया था और सोमवार को घर लौट रहा था।
ट्रॉली में इस परिवार के पांच पुरुष और पांच महिलाओं के अलावा हरियाणा के जींद का व्यक्ति बैठा था। जींद का व्यक्ति इसी होटल में सप्लाई का काम करता है। सभी पर्यटक अपने घर लौट गए हैं।ट्रॉली बनासर के मोक्षा रिसोर्ट से परवाणू टीटीआर के लिए आ रही थी। इस दौरान अचानक टीटीआर प्वाइंट से 100 मीटर पहले ट्रॉली रुक गई। टीटीआर में बनाई गई बचाव ट्रॉली से एक व्यक्ति फंसी हुई ट्रॉली के पास पहुंचा।

सबसे पहले महिलाओं को नीचे उतारना चाहा लेकिन उन्होंने उतरने से इनकार कर दिया। पहले एक व्यक्ति को नीचे उतारा गया, उसके बाद महिलाएं भी उतरने के लिए तैयार हो गईं। सभी को रस्सी से बांधकर एक-एक कर उतारा गया। नीचे एनडीआरएफ की टीम तैनात रही। प्रशासन ने एयरफोर्स से भी मांगी थी लेकिन बाद में इनकार कर दिया गया। एनडीआरएफ की टीम को सेना के अधिकारी लीड करते रहे।

पर्यटकों ने आरोप लगाया कि होटल मामले को दबाने में लगा रहा। ट्रॉली सुबह 10:30 बजे फंस गई थी। मगर उन्हें यही बताया जाता रहा कि बिजली चली गई है। ऐसे में ट्रॉली रुक गई है। बाद में बताया गया कि ट्रॉली तकनीकी खराबी के कारण फंस गई है, बचाव टीम जल्द उन्हें निकालेगी। पर्यटकों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल पानी ही मिल पाया। खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया। डॉक्टर की मांग भी की, लेकिन इसे भी पूरा नहीं किया गया।

1.8 किलोमीटर लंबा है ट्रैक  
टीटीआर स्थित रोपवे की कुल ऊंचाई करीब 2000 फीट है। यह पूरा ट्रैक 1.8 किलोमीटर लंबा है और इसमें एक से दूसरी तरफ पहुंचने में आठ मिनट का समय लगता है। एक बार में इस ट्रॉली में 12 लोग बिठाए जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी पर्यटकों से बात की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को भी फोन पर इस घटना की जानकारी दी है। शाह से बात के बाद मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, टीटीआर होटल के एजीएम विजयकांत शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रॉली फंस गई थी। हमारी रेस्क्यू टीम ने सभी मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसमें कुछ समय जरूर लगा लेकिन निकालने से पहले सभी पर्यटकों को मोटिवेट करना था। ट्रॉली दोबारा कब चलेगी, यह तकनीकी टीम देखेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

केजरीवाल की दिल्ली में हार, पंजाब के लिए तैयार… कांग्रेस कसूरवार ?

February 10, 2025
Pakistan

पाकिस्तान को जिगरी दोस्त ने UN में दिया बड़ा झटका!

September 25, 2024
Soniya Gandhi

ईरान-इजराइल जंग पर सोनिया गांधी का वार, मोदी की कूटनीति और ‘बुद्ध’ संदेश !

June 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.