Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

5% और हिंदुओं ने दे दिया साथ तो क्या बंगाल में बन जाएगी भाजपा की सरकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 25, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
west bengal bjp
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को हटाने को लेकर बीजेपी ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. दरअसल, विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं. उससे पहले ही बीजेपी हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने में जुट गई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंदुओं से अपील है कि वे एक जुट रहें. इस संबंध में उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक ‘सनातनी’ एकजुटता रैली में भाग लिया. इस रैली में सैकड़ों बीजेपी समर्थकों ने हिस्सा लिया. ये रैली इंडस्ट्रियल टाउनशिप में 2 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शहर के मध्य में समाप्त हुई.

‘सनातनी’ एकजुटता रैली हल्दिया से बीजेपी विधायक तापसी मंडल के टीएमसी में शामिल होने के एक सप्ताह बाद आयोजित की गई. अधिकारी ने दो दिन पहले भी तामलुक में ऐसी ही रैली निकाली थी. उनका कहना है कि ऐसी रैलियां सभी हिंदुओं के एकता में पिरोने का प्रतीक हैं और अगले चुनावों में टीएमसी शासन के पतन से पहले की हैं. ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की नीतियां है. राज्य के तमाम हिस्सों में जिहादी तत्वों की ओर से हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किए जा रहे है. इन पर टीएमसी प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं. ये मुद्दे उनकी पार्टी को धूल चटा देंगे. रैली के पीछे का तात्कालिक कारण हाल ही में होली-डोलजात्रा त्योहार के दौरान जिले में जिहादियों की ओर से सनातनी हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार है.

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया, ‘अगर 5 फीसदी और हिंदू वोट भाजपा की झोली में आते हैं, तो हम अगला विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे.’ महाराष्ट्र और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि लगभग 10 फीसदी हिंदू वोटर हैं जिन्होंने पिछले चुनावों में वोट करने में रुचि नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार वो वोट करने के लिए घरों से बाहर निकले.

2021 के चुनाव में बीजेपी को कितने फीसदी मिले वोट?

पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी करने के बावजूद बड़े अंतराल से चुनाव जीता. 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी मात्र 77 सीटों पर सिमट गई और टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, बंगाल के इतिहास में पहली बार कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का खाता नहीं खुला. हालांकि बीजेपी और टीएमसी के बीच वोटों का अंतर बहुत बड़ा नहीं था.

टीएमसी के खाते में 48.2 फीसदी वोट गए और बीजेपी 38.15 फीसदी वोट मिले. बीजेपी को करीब 10 फीसदी वोट कम पर संतोष करना पड़ा. वहीं, टीएमसी पिछले चुनाव के मुकाबले मात्र 3 फीसदी वोट बढ़ा सकी, लेकिन बीजेपी ने करीब 28 फीसदी की लंबी छलांग लगाई. यही वजह है कि सुवेंदु अधिकारी 5 फीसदी और वोटों के बढ़ाने की बात कह रहे हैं. अगर बीजेपी का 5 फीसदी और वोट बढ़ता है तो टीएमसी घटकर 43 फीसदी पर आ जाएगी, जबकि बीजेपी 43 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लेगी.

2016 के चुनाव में बीजेपी की क्या थी स्थिति?

टीएमसी ने 2016 के चुनाव में 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसकी धुर विरोधी रही कांग्रेस ने 44 सीटों और वाम मोर्चे के गठबंधन ने 33 सीटों पर विजय पताका फहराई थी. इस चुनाव में बीजेपी की स्थिति ज्यादा नाजुक दिखाई दी. उसके हाथ केवल तीन सीटें ही लगी थीं, लेकिन उसने 10.16 फीसदी वोट जरूर हासिल किए, जोकि कांग्रेस से मात्र 2 फीसदी कम थे. 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को 12.25 वोट हासिल हुए थे. वहीं, टीएमसी की प्रचंड जीत के साथ उसकी झोली में 44.91 वोट गए थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Alluri Sitarama Raju

आजादी का वो गुमनाम नायक, जो अंग्रेजों के लिए बने थे सिरदर्द!

May 7, 2023
CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह

May 12, 2022
journalist

प्रकाश मेहरा… युवा पत्रकार जिसने दी नई दिशा, अब ‘जर्नलिज़्म विदआउट बॉर्डर’ की तैयारी

November 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.