Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

3 महीने में 56 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च लेकिन खरीदने से कतरा रहे भारतीय?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2026
in गैजेट्स
A A
smartphone
22
SHARES
721
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत का स्‍मार्टफोन मार्केट इस साल के पहले तीन महीनों में जबरदस्‍त ग‍िरावट झेल रहा है। जनवरी से मार्च तक देश में 56 स्‍मार्टफोन और उनके 128 वेरिएंट्स लॉन्‍च हुए जो पिछले साल से 16.7 फीसदी अधिक हैं। इसके बावजूद भारतीय ग्राहक नया फोन खरीदने से कतरा रहे हैं। इसकी तीन प्रमुख वजहें सामने आ रही हैं। पहला- एवरेज सेलिंग प्राइस। टिप्‍सटर- उत्‍सव का कहना है कि देश में स्‍मार्टफोन की एवरेज कीमत 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दूसरी वजह- प्राथम‍िकता है। महंगाई के कारण लोगों की प्राथमि‍कता में अब नया स्‍मार्टफोन खरीदना नहीं है। एक रिपोर्ट में इसका तीसरा कारण- नाकाम EMI मॉडल को भी बताया गया है।

बढ़ गए एवरेज लॉन्‍च प्राइस

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

August 17, 2026
maadhaar app

बार-बार परिवार का आधार मांगने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे एक ही फोन से मैनेज करें सारी जानकारी

August 16, 2026
whatsapp

WhatsApp पर बिना आपकी चैट पढ़े AI पकड़ेगा फ्रॉड, फोन में आएगा अलर्ट, ऐसे करेगा काम

August 15, 2026
YouTube

YouTube से कमाई होगी और मुश्किल! जानिए

August 13, 2026
Load More

टेक‍ ट‍िप्‍सटर ‘उत्‍सव टेकी’ ने एक पोस्‍ट (REF.) में बताया है कि भारत में इस साल की पहली त‍िमाही में जनवरी से मार्च 2026 के बीच 56 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए गए। 16 ब्रैंड्स ने कुल 128 वेरिएंट्स मार्केट में उतारे जो पिछले साल के मुकाबले 16.7% अधिक है। उत्‍सव का कहना है कि देश में एवरेज स्‍मार्टफोन लॉन्‍च प्राइस अब 39,200 रुपये हो गया है। यानी एवरेज लॉन्‍च प्राइस में बढ़ाेतरी हुई है। इसके अलावा, सभी प्रमुख स्‍मार्टफोन कंपनियों ने अपने पुराने मॉडलों की कीमत भी बढ़ाई है। नए और पुराने मॉडलों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोग स्‍मार्टफोन्‍स खरीदने से झ‍िझक सकते हैं।

युद्ध के माहौल में बदली प्राथमि‍कता

लाइव मिंट की र‍िपोर्ट (REF.) बताती है कि भारत में स्मार्टफोन श‍िपमेंट पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी गिरकर 28 मिलियन यूनिट रह गई। साल 2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी साल की शुरुआत में स्‍मार्टफोन मूल्य (value) और वॉल्यूम (volume) दोनों में एक साथ गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पश्‍चिम एश‍िया में जारी जंग के कारण दुन‍िया भर के बाजार प्रभावित हुए हैं। घरेलू जरूरतों के कई उत्‍पाद महंगे होने के कारण लोगों की प्राथमि‍कता में नया स्‍मार्टफोन खरीदना नहीं है। वह अपनी खरीदारी को टाल रहे हैं।

EMI मॉडल हो रहा फेल

र‍िपोर्ट के अनुसार, स्‍मार्टफोन मार्केट में सुस्‍ती नई बात नहीं है। मार्केट लगातार दबाव का सामना कर रहा है। साल 2021 में कोविड के वक्‍त वर्कफ्रॉम होम के कारण ड‍िवाइस की डिमांड बढ़ गई थी, तब कंपनियों ने EMI मॉडल को बहुत लोकप्र‍िय बनाया। रिपोर्ट कहती है कि अब EMI मॉडल फेल हो रहे हैं। महंगे फोन बेचने के लिए फोन कंपनियों की नोकॉस्‍ट ईएमआई वाली रणनीत‍ि ठप पड़ती दिख रही है। रिपोर्ट कहती है कि भले ही स्‍मार्टफोन एक जरूरी चीज है लेकिन मार्केट के ठीक होने तक यह लोगों की प्राथमि‍कता में नहीं रहेगा।

रिफर्बिश्ड मॉडलों के बारे में सोच रहे लोग

काउंटरपॉइंट इंडिया के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि पहले कीमतों को No Cost EMI के साथ मैनेज कर दिया जाता था। इससे लोगों के लिए महंगे फोन्‍स खरीदना आसान हो जाता था। लेकिन अब लोग, कम कीमत वाले रिफर्बिश्ड (पुराने) फोन के बारे में सोचने लगे हैं या फ‍िर अपने पुराने फोन को ठीक कराने की योजना बना रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

गुटबाजी के साइडइफेक्ट

November 28, 2022
Pakistan

पाकिस्तान को जिगरी दोस्त ने UN में दिया बड़ा झटका!

September 25, 2024
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां
  • रेलवे के इन 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 6448 गांवों की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा जबर्दस्त बूस्ट
  • देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदले कैश विड्रॉल नियम!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.