Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

विराट कोहली को वर्ल्ड कप जिताने वाले साथी का मिल गया साथ, अब गेंदबाजों की लगेगी क्लास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 30, 2022
in खेल
A A
Rohit Sharma-Virat Kohli
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. भारत ने एशिया कप में जीत से शुरुआत की. पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराकर न सिर्फ पिछली हार का हिसाब बराबर किया, बल्कि लगातार तीसरी बार चैम्पियन बनने का दावा मजबूत कर दिया. भारत के लिए इस मैच में अच्छी बात यह रही कि हर खिलाड़ी ने जीत में अपना योगदान दिया. विराट कोहली ने भी मैच में 35 रन की अहम पारी खेली. उनके रुतबे के हिसाब से भले ही यह पारी बड़ी नहीं थी, लेकिन कमबैक के लिहाज से अच्छी ही कही जाएगी. कोहली इस एशिया कप में अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. खुद कप्तान रोहित शर्मा भी यह बात कह चुके हैं कि वो नेट्स पर अच्छी लय में दिख रहे हैं. इसके पीछे की वजह उनकी स्पेशल क्लास है, जो वो 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले अपने पुराने साथी से ले रहे हैं. यह पुराना साथी कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के मेंटल एंड कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन हैं.

पैडी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच बने हैं. वो 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के दौरान भी इस रोल को निभा चुके हैं. तब गैरी कर्स्टन टीम के कोच थे. वो दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

कोहली की खास क्लास
इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पैडी अप्टन को टीम से जुड़ने के बाद यह जिम्मेदारी मिली है कि वो विराट को मानसिक तौर पर पहले जैसा बनाएं. पैडी एशिया कप में विराट कोहली के साथ 45 मिनट के 4 सेशन करेंगे. इसमें सिर्फ खेल के मानसिक पहलू के बारे में बात होगी. बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पैडी ने विराट को पुराने रंग में लौटाने के लिए खास प्लानिंग की है. इसके लिए टीम के वीडियो एनालिस्ट से उनकी खास पारियों को मोंटाज बनवाया गया है. पैडी कोहली को उनकी यह खास पारियां दिखा रहे हैं, ताकि उनका आत्मविश्वास लौट सके और वो पुराने रंग में बल्लेबाजी कर पाएं.

कोहली ने मेंटल हेल्थ पर बड़ा बयान दिया था
कोहली ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि वो हाल में क्रिकेट से ब्रेक लेने से पहले मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. उन्होंने ब्रेक के दौरान एक महीने तक बल्ले को छुआ तक नहीं था. अप्टन कोहली को इसी मानसिक अवस्था से बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं और 45 मिनट के खास सेशन में इन्हीं पहलूओं पर गौर कर रहे हैं. वो हर मैच के लिहाज से कोहली को नए लक्ष्य दे रहे हैं. धीरे-धीरे इसमें भी बदलाव होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Way to Journalism

सीमाओं के पार पत्रकारिता, प्रकाश मेहरा की नई यात्रा !

August 4, 2025
Rafale-M Fighter Jets

देख लो पाकिस्तान…वायुसेना की ये गर्जना…फाइटर्स की उड़ान, दहशत में पाकिस्तान !

May 2, 2025
cm dhami

राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल जी की भूमिका अविस्मरणीय: CM धामी

October 12, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.