Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

LG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2022
in दिल्ली
A A
AAP MLAs protesting outside LG office
19
SHARES
628
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी के विधायकों का दावा है कि वह एलजी विनय कुमार सक्सेना के पास दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था की शिकायत लेकर आए थे।लेकिन एलजी ने उनसे मिलने से मना कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एलजी ऑफिस के बाहर ही धरना प्रदर्शन देना शुरू कर दिया।

एलजी आवास के बाहर धरना दे रहे विधायक नारेबाजी भी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाया कि केवल 5 लोगों की इजाजत है, उसके अलावा सभी लोग चले जाएं। लेकिन विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी। विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि एलजी साहब कुछ काम करो। आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडे समेत कई विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि एलजी साहब सो रहे हैं, हम सड़क पर ही बैठ कर उनकी प्रतीक्षा करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम सारे विधायक दिल्ली में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था की शिकायत लेकर एलजी साहब से मिलने आये। यह सोच कर आये कि उन्हें भी दिल्ली की महिलाओं की चिंता होगी ही। अभी अभी हमें बताया गया है कि एलजी साहब सो रहें हैं। कोई बात नहीं, हम भी यहीं सड़क पर बैठ कर उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

वह इस पूरे मामले पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी ट्वीट किया है। विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट करते हुए बयान जारी किया और कहा, “सीएम अरविंद केजरीवाल ने हताशा में भटकाव की रणनीति और झूठे आरोपों का सहारा लिया। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर और अधिक निराधार व्यक्तिगत हमले किए जाएं। उन्हें पता होना चाहिए कि मैं ऐसा नहीं करूंगा। मेरे संवैधानिक कर्तव्यों से मैं विचलित नहीं होऊंगा। दिल्ली के लोगों के जीवन में सुधार के लिए मेरी प्रतिबद्धता अटूट है।”

एलजी ने आगे लिखा, “आबकारी नीति में गंभीर विसंगतियों को बाद में सीएम केजरीवाल जी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने वापस ले लिया। दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में अनियमितताओं पर सीवीसी रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में 2.5 साल का अत्यधिक विलंब हुआ। फाइलों पर सीएम के हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं। राज्य के विश्वविद्यालयों में समय पर सीएजी ऑडिट नहीं किया जा रहा है। दुर्भाग्य से प्रतिक्रिया कुछ और नहीं बल्कि मुझ पर होने वाले अशोभनीय और अपमानजनक व्यक्तिगत हमले के बचाव के लिए एक छलावा है।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mission Aditya L 1

धधकते सूर्य के करीब कैसे पहुंच जाते सैटेलाइट? इतने तापमान में पिघलते क्‍यों नहीं

October 20, 2023
CM Dhami

हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित : सीएम धामी

April 25, 2025
CM Yogi

सीएम योगी ने किया तीन दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ फेस्टिवल का उद्घाटन

January 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.