Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

छोटे बच्चों की त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए अपनाएं ये सुरक्षित तरीके

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 12, 2022
in स्वास्थ्य
A A
14
SHARES
453
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ज्यादातर लोग डिलीवरी से पहले ही बच्चे की त्वचा को स्वस्थ बनाने के नुस्खे खोजने लगते हैं। हालांकि, डॉक्टरी सलाह के बिना उनकी त्वचा पर कुछ नहीं लगाना चाहिए। वहीं, कई लोग शुरुआती दिनों से ही बच्चे की त्वचा की देखभाल करना शुरू कर देते हैं ताकि उन्हें आजीवन निखरी त्वचा प्रदान हो। आइए आज हम आपको पांच ऐसे टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे की त्वचा को सुरक्षित तरीके से स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

हल्के गर्म तेल से मालिश करें
तेल मालिश एक ऐसा सुरक्षित तरीका है, जिसे अपनाकर आप अपने बच्चे की त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं। हल्के गर्म जैतून के तेल, नारियल के तेल या बादाम के तेल से मालिश करना बच्चे की त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। ये तेल बच्चे की त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, मालिश करते समय अपने हाथों को बच्चे की त्वचा पर धीरे-धीरे हल्के से फिराएं।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

August 28, 2026
Load More

नहलाने के लिए सही तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करें
विशेषज्ञों के अनुसार, आप अपने बच्चे को नहलाने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल करते हैं, उसका तापमान उसकी त्वचा की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ध्यान रहे कि पानी न ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही गर्म। अत्यधिक तापमान वाला पानी बच्चे की त्वचा पर सूखापन और सुस्ती पैदा कर सकता है और आपके बच्चे की नाजुक त्वचा की बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बच्चे को ऐसे पानी से नहलाएं, जिससे उसे असुविधा न हो।

साबुन का इस्तेमाल न करें
बाल चिकित्सकों की सलाह है कि बच्चे की त्वचा पर हार्श साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे उनकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, साबुन कठोर और केमिकल्स से युक्त होते हैं, जो आपके बच्चे की त्वचा को शुष्क और सुस्त बना देते हैं। साबुन की बजाय प्राकृतिक त्वचा क्लींजर जैसे बेसन का इस्तेमाल करें, जो बच्चे की त्वचा की बनावट को खूबसूरत बनाता है।

मॉइश्चराइज जरूर करें
बच्चे को नहलाने के बाद उसकी त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करें। मॉइश्चराइजर लगाने से बच्चे को रूखेपन, जलन और रैशेज जैसी दिक्कतों से आराम मिलेगा। हालांकि, उसके लिए ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें, जो खासतौर से बच्चे की संवेदनशील त्वचा को देखते हुए बनाए गया हो और उनकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करे। बच्चे की त्वचा पर दिन में दो-तीन बार प्राकृतिक सामग्रियों से युक्त मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद रहता है।

बच्चे को हाइड्रेट रखें
डिहाइड्रेशन की समस्या भी बच्चे की संवेदनशील त्वचा को रूखा बना सकती है। इसलिए उसको इस समस्या से बचाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए मां उनकी मांग के अनुसार उन्हें दूध पिलाती रहें। इससे बच्चों को उचित तरीके से हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी। अगर बच्चा एक या दो साल का है तो उसे पानी के साथ-साथ फलों का रस, छाछ या फिर मिल्कशेक जैसे पेय पदार्थों का सेवन कराएं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Badrinath Dham

इस शुभ मुहूर्त में खुलेगा बद्रीनाथ धाम के कपाट, तय हुई तिथि

January 26, 2023
retail prices

बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री शुरू

September 17, 2026

गाँधी जयंती के अवसर पर वेकोलि में स्वच्छता के लिए विशेष मुहिम-3 की शुरुआत

October 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.