Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारी, MCD ने बनाया ये मास्टर प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2022
in दिल्ली
A A
दिल्ली में वायु प्रदूषण
17
SHARES
564
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सितंबर का महीना लगभग खत्म होने वाला है. वहीं अक्टूबर आते ही सर्दियों की आहट शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही प्रदूषण भी राजधानी दिल्ली को अपनी चपेट में लेने लगेगा. इसके मद्देनजर एमसीडी ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. दरअसल, एमसीडी ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं. इस दिशा में काम करते हुए एमसीडी ने अलग-अलग जगहों पर 11 एंटी स्मॉग गन तैनात की हैं.

एमसीडी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसएलएफ भलस्वा में 2, सी एंड डी संयंत्रों पर (रानी खेड़ा, बुरारी और जहांगीर पुरी) 3, एसएलएफ ओखला में 1, सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र बक्करवाला में 1, एसएलएफ गाजीपुर में 1, सी एंड डी प्लांट शास्त्री पार्क में 1 और सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय में 2 एंटी स्मॉग गन लगाई गई है.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

एमसीडी ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह मलबा डालने के लिए डंपिग साइट बनाई हैं. आम जनता द्वारा कम मात्रा में मालबे को इन साइटों पर डंप किया जा सकता है, जहां से इसे सी एंड डी अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाया जाता है. वहीं अधिक मात्रा में मलबा निकलने पर इसे सीधे बक्करवाला, रानी खेड़ा और शास्त्री पार्क जैसे सी एंड डी प्लांट पर डंप करने के लिए निर्देशित किया गया है.

वायु प्रदूषण से निपटने के उपाय

एमसीडी ने 52 एमआरएसएम तैनात किए हैं, जो एक दिन में औसतन 1560 किलोमीटर सफाई कर रहे हैं. एमआरएसएम के कामकाज की निगरानी जीपीएस के जरिए की जा रही है. एमसीडी में 252 वाटर स्प्रिंकलर हैं, जिनमें से 80% धूल नियंत्रण के लिए उपयोग किए जा रहे हैं. औसतन 1600 किलोमीटर प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जा रहा है. हॉटस्पॉट पर काम कर रहे वाटर स्प्रिंकलर दिन में दो बार काम कर रहे हैं.

ये हैं 13 हॉटस्पॉट

प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए 13 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं. इनमें नरेला, बवाना, मुंडका, वजीरपुर, रोहिणी, आर.के. पुरम, ओखला, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मायापुरी और द्वारका शामिल है. एमसीडी के जोनल डिप्टी कमिश्नर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीडीए, पीडब्ल्यूडी, डीजेबी और दिल्ली पुलिस आदि जैसे संस्थानों को भी साथ में लेकर काम किया जा रहा है.

311 एप के जरिए शिकायतों का कर रहा समाधान

बता दें कि एमसीडी के पास कुल 57500 सफाईकर्मी हैं. रिहायशी क्षेत्र में एक बार और वाणिज्यिक/बाजार क्षेत्रों में दो पालियों में हाथ से सफाई की जाती है. एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर एमसीडी वायु प्रदूषण एक्शन ग्रुप (ए-पीएजी) के साथ एक परियोजना को लागू करने पर काम कर रहा है. एमसीडी 311 एप के जरिए प्राप्त वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का समाधान कर रहा है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
natwork tower

सफलता की कहानी:अबूझमाड़ में फैलता संचार नेटवर्क

December 31, 2022
Pahal A Milestone

कड़ाके की सर्दी के बीच ‘पहल अ माइलस्टोन’ ने कंबल वितरण का किया भव्य आयोजन!

January 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.