Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

25 करोड़ जीतने के बाद परेशान क्यों है ये ऑटो ड्राइवर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 24, 2022
in राज्य
A A
23
SHARES
776
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

केरल में रविवार को 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी का प्रथम पुरस्कार जीतने वाले 30 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक के अनूप ने फेसबुक पर एक निराशाजनक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि कैसे उसकी किस्मत पलटने के बाद एक बुरे सपने की शुरुआत हो गई है. अनूप पिछले रविवार से ही सुर्खियों में है, जब से उसने केरल के लॉटरी विभाग का ओणम बंपर का प्रथम पुरस्कार जीता. हालांकि, इसके लिए उसने महज एक दिन पहले ही शनिवार को विजयी टिकट खरीदा था. उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब से वह लॉटरी जीता है, तभी से उसके घर पर आने वालों का तांता लग गया और वह स्थिर से अपने घर पर रह भी नहीं पा रहा है.

घर आने-जाने वालों से परेशान है ऑटो ड्राइवर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केरल के ओणम बंपर लॉटरी का प्रथम पुरस्कार जीतने वाला के अनूप ने यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि वह 25 करोड़ रुपये वाला ओणम बंपर लॉटरी का प्रथम पुरस्कार जीतने के बजाय 5 करोड़ के दूसरे या एक करोड़ के तीसरे पुरस्कार को ही जीत लेता. उसने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मुझे जब लॉटरी का प्रथम पुरस्कार मिला, तब मैं नौवें स्थान पर था. प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद मैंने सुर्खियां बटोरने के साथ ही अपने प्रशंसकों की शुभकामनाओं का भी आनंद लिया, लेकिन अब मैं अपने घर जाकर अपनी छोटी सी बच्ची के साथ खेल भी नहीं पा रहा हूं.

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
cm dhami

श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

October 12, 2026
Load More

दान मांगने वालों का लग गया तांता
उसने अपने वीडियो में कहा कि जब से लोगों को पता चला है कि मैं लॉटरी में 25 करोड़ रुपये जीता हूं, तभी से दान लेने और उस पर भाषण देने वालों का तांता लगा हुआ है. वह वीडियो संदेश में यह कहता दिखाई दे रहा है कि घर आने-जाने वालों से परेशान होकर मैं अब तक करीब दो-बार अपने रिश्तेदारों के घर जा चुका हूं. उसने कहा कि जो लोग मेरे घर आकर मुझे नाहक परेशान कर रहे हैं, उन्हें मेरी हालत समझनी चाहिए.

रातोंरात पलट गई किस्मत
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केरल राज्य लॉटरी विभाग की ओर से रविवार की दोपहर 2 बजे ओणम बम्पर लॉटरी 2022 के नतीजों का ऐलान किया गया. ओणम बंपर लॉटरी 2022 का पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये था. पहला पुरस्कार तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के एक ऑटो चालक अनूप को मिला. फिलहाल, श्रीवरहम में ऑटो रिक्शा चलाने वाला अनूप इससे पहले एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था. अनूप ने शनिवार रात भगवती एजेंसी से केरल राज्य लॉटरी विभाग की ओर से जारी ओणम बंपर लॉटरी 2022 टिकट खरीदा. केरल लॉटरी विभाग के अनुसार, अनूप का टिकट नंबर टीजे 750605 था, जिससे उसे 25 करोड़ मिले. टैक्स कटौती के बाद उन्हें 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे.

लॉटरी के पैसे रेस्टोरेंट खोलेगा अनूप
रविवार को 25 करोड़ रुपये का ओणम बंपर लॉटरी जीतने वाले ऑटो चालक अनूप ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस बार मुझे लगा कि मैं जीत सकता हूं. इसलिए मैंने आखिरी मिनट में जाकर टिकट लिया. मैं एक शेफ हूं और मुझे खाना बनाना पसंद है. एक रेस्टोरेंट शुरू करना मेरा सपना है. इसलिए मैं इसके लिए कुछ पैसे लगाऊंगा.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पृथ्वी और हम कण जितने!

July 26, 2022
IES

इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) टास्कफोर्स ने वर्जन 0.3 स्ट्रेटेजी और आर्किटेक्चर डॉक्यूमेंट्स जारी किए

February 7, 2026
Mallikarjun Kharge

रिमोट से कैसे नहीं चलेंगे खडग़े!

October 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.