Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

विंटर पॉल्यूशन के लिए बना Action Plan, सीएम केजरीवाल जनता के सामने करेंगे पेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 27, 2022
in दिल्ली
A A
cm kejriwal
18
SHARES
589
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के पर्यायवरण मंत्री ने सोमवार को डीपीसीसी के इंजीनियरों के साथ सचिवालय में बैठक की थी. इसमें प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान को लेकर चर्चा हुई. मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी गई है.

मंत्री गोपाल राय ने कहा, “सर्दियों में बढ़ने वाले पॉल्यूशन से निपटने के लिए 15 सूत्रीय कार्य योजना बनकर तैयार हो चुकी है. इसके लिए पहले 5 सितंबर को 30 विभागों के साथ ज्वाइंट मीटिंग की गई थी. फिर 15 सितंबर को दोबारा बैठक हुई.”

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

सभी विभाग साथ मिलकर करेंगे काम

इसमें सभी विभागों ने अपना एक्शन प्लान पर्यावरण विभाग को सौंपा था. सबको मिलाकर बनाए गए प्लान के आधार पर 15 खास बातें निकलकर सामने आई हैं. इन 15 प्वाइंट्स के एक्शन प्लान को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 30 सिंतबर को दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे. इसी विंटर प्लान के आधार पर सभी विभाग साथ में मिलकर काम करेंगे.

तीन दिन पहले ही लागू कर देते हैं GRAP

गोपाल राय ने बताया, “कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी CAQM की तरफ से भी ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP में थोड़ी तब्दीली हुई है. हम कमीशन के सुझावों के अनुसार भी एक्शन प्लान बना रहे हैं. साल 2018 से जो जीआरएपी लागू किया जा रहा था, उसका बेसिस पीएम 2.5 और पीएम 10 हुआ करता था.”

इसके आधार पर एयर क्वालिटी को 5 हिस्सों में बांटा जाता था. अब 2022 से कमीशन के अनुसार, GRAP एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर लागू होगा. पहले वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब होने के बाद हम इसे लागू करने की तरफ बढ़ते थे. अब पूर्वानुमान यानी फॉरकास्ट के आधार पर 3 दिन पहले ही GRAP को लागू कर दिया जाएगा.

GRAP लागू कब होता है?

CAQM के मुताबिक, GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है. हर कैटेगरी में अलग-अलग प्रतिबंध होते हैं. अगर हवा की गुणवत्ता का स्तर यानी AQI 201 से 300 के बीच होता है, तो स्टेज-1 लागू होती है. AQI 301 से 400 के बीच होने पर स्टेज-2, AQI 401 से 450 के बीच होने पर स्टेज-3 लागू होती है. AQI 450 के ऊपर होने पर स्टेज-4 लागू कर दी जाती है. स्टेज बढ़ने के साथ-साथ पाबंदियां और सख्त होती जाती हैं.

एंटी स्मॉक गन लगानी होगी

राय ने कहा है कि अब तक 20 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा के कंस्ट्रक्शन या डिमोलिशन साइट्स पर एंटी स्मॉक गन की बाध्यता थी. मगर, अब इसमें बदलाव किया गया है. अब से पांच हजार से लेकर 20 हजार वर्ग एरिया की साइट्स पर एंटी स्मॉक गन लगानी अनिवार्य होगी.

15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगा प्रदूषण, पटाखों पर बैन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार बारिश कम हुई है. ऐसे में फसल की कटाई और डस्ट को देखते हुए 15 अक्टूबर के बाद प्रदूषण के स्तर में ज्यादातर बढ़ोतरी हो सकती है. पटाखों को लेकर मंत्री राय ने कहा, ”जलाते तो हम ही हैं, अगर ठान लें, तो फिर इस पर नियंत्रण हो सकता है. इसमें पुलिस की भूमिका अहम है.”

उन्होंने आगे कहा, “दिवाली से पहले इसे लेकर हम पुलिस के अधिकारियों के साथ डिस्कस करेंगे. मगर, इसके लिए सभी को खड़ा होना होगा. सिर्फ पुलिस के जरिए नियंत्रण नहीं कर सकते. पिछली बार कई लोगों ने ऑनलाइन पटाखे मंगाए थे. इस बार उस पर भी बैन है. इसे इम्प्लीमेंट कराने पर भी काम कर रहे हैं. दिवाली तो दीयों का पर्व है. खूब दीये जलाइए.”

पराली को लेकर कही ये बात

दिल्ली में पराली जलाना प्रदूषण का बड़ा कारण बनता है. इस पर मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली में तो हम बायो डिकम्पोजर का काम कर ही रहे हैं. पंजाब सरकार ने इंसेंटिव का प्लान बनाया था. मगर, केंद्र ने मना कर दिया. हमारी पंजाब सरकार से भी बात हुई है. वे भी डिकम्पोजर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं. उसके अलावा जिनके पास पराली काटने के लिए मशीनें नहीं हैं, उन्हें मशीनें हायर करके दी जाएंगी, ताकि वे पराली की जड़ से कटाई कर सकें.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

द. अफ्रीका में रोहित की कप्तानी में खेलेंगे कोहली

December 7, 2021
Rajya Sabha

राजनीतिक नैतिकता के नए पैमाने

June 11, 2022

कांग्रेसी नेताओं ने अब तक नहीं लिया सबक!

December 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.