Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वायुसेना में ‘हथियार प्रणाली शाखा’ की क्या है जरूरत, यह कैसे करेगी काम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 8, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Air Force india
23
SHARES
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने भविष्य की चुनौतियों और बदलते युद्ध क्षेत्र की लड़ाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आज वायुसेना दिवस के मौके पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने हथियार प्रणाली शाखा (Weapon System Branch) के गठन की मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा, इस ब्रांच से उड़ान प्रशिक्षण में 3,400 करोड़ रुपये की बचत होगी।

वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा के गठन के साथ सवाल भी उठते हैं कि आखिर क्या है वेपन सिस्टम ब्रांच? यह कैसे काम करेगी? वायुसेना में इसकी जरूरत क्या थी? अब तक कौन-कौन सी ब्रांच वायुसेना में हैं? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़िए…

इन्हें भी पढ़े

सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़

May 30, 2026
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
America and Iran

पीस डील पर सस्पेंस बरकरार, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावे पर ईरान ने उठाए सवाल

May 30, 2026
Load More

क्या है वेपन सिस्टम ब्रांच?

वायुसेना में अभी तक तीन ब्रांचों का परिचालन होता है। ये तीन ब्रांच हैं- फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटीज ब्रांच। आजादी के बाद यह पहली बार है कि वायुसेना में चौथी व एक नई परिचालन ब्रांच का गठन किया जा रहा है। यह ब्रांच विमानों में हथियार प्रणाली का संचालन करेगी। इस ब्रांच की चार सब स्ट्रीम बनाई गई हैं, जो हैं- फ्लाइंग, रिमोट, इंटेलीजेंस व सरफेस।

वेपन सिस्टम ब्रांच की फ्लाइंग स्ट्रीम ट्विन-सीट या मल्टी-क्रू एयरक्राफ्ट में सिस्टम ऑपरेटर शामिल होंगे। वहीं रिमोट स्ट्रीम पायलट रहित विमानों व ड्रोन के लिए होगा। इंटेलिजेंस सब-स्ट्रीम में इमेज खुफिया जानकारियों का विश्लेषण, इंफॉर्मेशन वारफेयर स्पेशलिस्ट और रिमोट-पायलट एयरक्राफ्ट और स्पेस-बेस्ड सिस्टम के लिए सिग्नल इंटेलिजेंस ऑपरेटर शामिल होंगे। इसी तरह सरफेस स्ट्रीम सतह से हवा में लक्षित हथियारों और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के लिए कमांडरों और ऑपरेटरों को नियुक्त करेंगी।

अब जानिए इस नई ब्रांच का मुख्य कार्य

वायुसेना प्रमुख ने इसकी जानकारी खुद दी है। वायुसेना के दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि हथियार प्रणाली शाखा अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पायलट रहित विमानों और दो व बहु-चालक दल वाले विमानों में हथियार प्रणाली का संचालन करेगी। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस शाखा के बनने से उड़ान प्रशिक्षण पर खर्च कम होने से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

नई ब्रांच की जरूरत क्यों पड़ी?

दुनिया की सभी सेनाएं अपनी क्षमताओं में लगातार बदलाव कर रही हैं। हालिया या निकटतम युद्धों पर गौर करें तो बदलते परिदृश्य में वायुसेना की उपयोगिता बहुत अधिक बढ़ गई है। युद्ध क्षेत्र के साथ ही साथ युद्ध करने का तरीका बदल रहा है। सामरिक विशेषज्ञ इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि आने वाले समय में हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन होगा। ऐसे में हमें अभी से तैयारियां शुरू करनी होंगी।

अब वायुसेना में पहले से मौजूद तीन अन्य ब्रांचों के बारे में-

फ्लाइंग ब्रांच का क्या काम है?

वायुसेना की इस ब्रांच का मुख्य काम लड़ाकू पायलट, हेलीकाप्टर पायलट व परिवहन पायलट को प्रशिक्षित करना है। इस ब्रांच की तीन सब स्ट्रीम हैं- फाइटर्स, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर्स।

टेक्निकल ब्रांच क्या करता है?

वायुसेना की तकनीकि ब्रांच इस बात का प्रबंधन करती है कि भारतीय वायुसेना उड़ान योग्य बनी रहे। यह ब्रांच तकनीकी रूप से प्रशिक्षण भी प्रदान करती है। इसकी दो सब स्ट्रीम हैं- मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स।

ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच का काम?

मानव और भौतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए वाायु सेना की ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच है। इसकी पांच सब स्ट्रीम हैं – प्रशासन, आकउंट्स, लॉजिस्टिक, एजुकेशन व मौसम विज्ञान।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
shivling

सावन का पहला दिन… हरिद्वार से देवघर तक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों में डूबी भक्ति की गंगा!

July 11, 2025
powerful anti-drone

पाक-चीन के ड्रोन की हो जाएगी छुट्टी, भारत में बनी ताकतवर एंटी-ड्रोन गन

October 1, 2022
India

भारत के संदर्भ में हमें गढ़ने होंगे अपने विमर्श

October 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सस्ते में खरीदा…महंगे में बेचा! डॉलर गेम से RBI ने कमाए लाखों करोड़
  • आखिर इतनी कम बारिश में कैसे साफ हो गई दिल्ली की हवा?
  • अब TV पर हर घंटे सिर्फ 12 मिनट विज्ञापन, दिल्ली HC ने नियम रखा बरकरार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.