Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

संकेत या एक घटना?

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 9, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारत पश्चिम और रूस-चीन के खेमों में बढ़ते टकराव के बीच दोनों से लाभ उठाने की रणनीति पर चलता रहा है। अब तक ये रणनीति कारगर थी। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।
भारत की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी पर प्रतिबंध लगाने का अमेरिका के फैसले को संभवत: पश्चिमी देशों में भारत के प्रति बढ़ती बेसब्री का संकेत माना जाना चाहिए। अमेरिका ने ऐसा ही संकेत पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के 45 करोड़ डॉलर के पाट-पुर्जे देने की घोषणा करके भी दिया था। यही नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर भारत और पाकिस्तान दोनों को समान महत्त्व का मित्र देश बता दिया। ऐसा वर्षों बाद हुआ है, जब अमेरिका ने ऐसा रुख दिखाया है। हकीकत यह है कि यूक्रेन युद्ध के मामले में भारत के तटस्थ रुख ने अमेरिका और पश्चिमी खेमे की गणनाएं बिगाड़ दीं। चीन के खिलाफ अपनी लामबंदी में अमेरिका ने भारत को मुख्य मोर्चा बनाने की रणनीति बनाई थी। लेकिन यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद बनी नई भू-राजनीतिक पररिस्थितियों के बीच अब उसका इस रणनीति पर भरोसा नहीं रह गया है। जाहिर है, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में जिस आक्रामक लहजे में पश्चिमी अपेक्षाओं के जवाब दिए हैं, वह भी अमेरिका और यूरोपीय राजधानियों में नागवार गुजरा होगा।

तो अब अमेरिका ने संकेत देना शुरू किया है। भारत की मुश्किल यह है कि वह पश्चिम और रूस-चीन के खेमों में बढ़ते टकराव के बीच दोनों से लाभ उठाने की रणनीति पर चल रहा है। कहा जा सकता है कि अब तक ये रणनीति कारगर थी। लेकिन यह तो आरंभ से तय था कि दो नावों पर एक साथ सवारी नहीं की जा सकती- खास कर वे नौकाएं अलग-अलग दिशाओं में जा रही हों। तो संभवत: अब वो वक्त आ गया है कि जब भारत को या तो इस रणनीति में असाधारण कौशल दिखाना होगा या उसे दोनों में से किसी एक खेमे को चुनना होगा। दरअसल, भारत को सबसे पहले इस भ्रम से उबरने की जरूरत है कि उसकी बड़ी अर्थव्यवस्था और भू-राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि दुनिया की कोई ताकत उसकी उपेक्षा करके आगे नहीं बढ़ सकती। सामान्य समय में ऐसी धारणाओं को लेकर चला जा सकता है, लेकिन जब दुनिया स्पष्टत: दो खेमों में बंट रही हो, तो उस समय साफ नीति और ठोस रुख तय करना ही एकमात्र रास्ता होता है।

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Musical Gunj

छठ के पावन अवसर म्यूजिकल गुंज ने ‘हे दीनानाथ’ ऑडियो-वीडियो गीत का किया विमोचन

November 13, 2023

हिंदुओं को मजबूत करने का संकल्प

November 27, 2023
cm yogi

एआई और डेटा एनालिटिक्स का बढ़ाएं उपयोग, कर संग्रह व्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.