कुशीनगर (आरएनएस )। जनपद के पडरौना सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एक फरियादी द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर एसडीएम सदर महात्मा सिंह बिदक गये । उन्होंने एसख्त लहजे में फरियादी से कहा कि छह साल से एसडीएम हूं, जेल भेज दूंगा, बेल भी नहीं हो पाएगी। एसडीएम की नाराजगी के बाद फरियादी वहां से चलता बना।
बता दे कि शनिवार को पडरौना कोतवाली में सदर एडीएम महात्मा सिंह और सीओ सिटी कुदंन सिंह के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसी बीच एसडीएम के सामने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघा पट्टी गांव का मामला आया।
फरियाद लेकर पहुंचे सुंदर व शारदा का कहना था कि वर्ष 1990 में 39 डिस्मिल भूमि पट्टे में दी गई थी। इसी पर गांव के एक व्यक्ति ने केस कर दिया। राजस्व टीम ने पट्टे की भूमि पर कब्जा भी दिलवा दिया है। इसी मामले में प्रतिवादी ने भी भूमि का दस्तावेज एसडीएम के सामने प्रस्तुत किया। वह एसडीएम के सामने गलत तर्क रखने लगा। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा कि यदि बिना किसी आदेश के पट्टे की भूमि पर अवरोध पैदा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर भी प्रतिवादी नही रुका और बिना तथ्य के बहस किये जा रहा था जिस पर एसडीएम महात्मा सिंह बिदक गये और बोले तुम जानते नही छह साल से एसडीएम हूं, भेज दूंगा जेल नही होगी बेल। इसके बाद प्रतिवादी फरियादी दुम दबाकर नौ दो ग्यारह हो गया। इस दौरान कुल छह मामले आए। किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका






