Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राहुल के अच्छे अडानी, बुरे अडानी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 16, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
rahul gandhi with adani
77
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अजीत द्विवेदी


भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते कर्नाटक के तुरुवेकेर में प्रेस कांफ्रेंस की तो जिस सवाल को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी थी वह ये थी कि राजस्थान में अडानी समूह के 65 हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव पर राहुल गांधी क्या कहते हैं? इस प्रेस कांफ्रेंस से ठीक पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ गौतम अडानी की फोटो आई थी और खबर थी कि अडानी समूह राजस्थान में 65 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह पूरा प्रकरण राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ कार्यक्रम का था। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अडानी-अंबानी हों या जय शाह हों, सबका स्वागत है क्योंकि राजस्थान को निवेश चाहिए और उसे अपने नौजवानों को रोजगार देना है। सो, गहलोत ने बांहें फैला कर अडानी का स्वागत किया।

इन्हें भी पढ़े

abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
Load More

इस बारे में जब पूछा गया तो राहुल गांधी का जवाब था- मैं कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं हूं। मैं मोनोपॉली के खिलाफ हूं। राजस्थान में प्रक्रिया के हिसाब से वहां सब कुछ सही है। सरकार ने कोई पावर यूज कर वहां अडानी को फायदा नहीं पहुंचाया है। अगर, कभी फायदा पहुंचाया जाएगा, तो मैं सबसे पहले विरोध करुंगा। पहली नजर में राहुल के इस रिस्पांस में कुछ भी गलत नहीं है। कोई भी पार्टी या नेता किसी कॉरपोरेट के खिलाफ क्यों होगा या कोई भी पार्टी अपने शासन वाले राज्य में किसी भी निवेश का विरोध क्यों करेगी?
लेकिन क्या अडानी समूह का मामला इतना सरल है, जितना किसी भी कॉरपोरेट का होता है? क्या राहुल गांधी की नजर में गौतम अडानी किसी भी अन्य कॉरपोरेट लीडर की तरह ही हैं? क्या वे सिस्टम को मैनिपुलेट करके मोनोपॉली बनाने वाले कारोबारी नहीं हैं? फिर क्यों वे अडानी-अंबानी का नाम लेकर उनको निशाना बनाते रहे थे? क्या राहुल गांधी अडानी के मामले में अपनी पुरानी राय से पलट रहे हैं? क्या वे अडानी की बजाय सिर्फ केंद्र की भाजपा सरकार को गलत मान रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वे आगे अडानी समूह को निशाना बनाएंगे या राजस्थान में निवेश का प्रस्ताव पेश करके अडानी समूह के सारे कथित पाप धुल गए?

इन सवालों का जवाब खोजने से पहले यह देखें कि राहुल गांधी किस बात के लिए अडानी पर हमला करते रहे हैं। वे हमेशा अडानी को प्रधानमंत्री का क्रोनी बताते रहे हैं। उनका आरोप है कि सारी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करके अडानी समूह को ठेके दिए जा रहे हैं और सरकारी संपत्ति उनके हाथों औने-पौने दाम में बेची जा रही है। उनके आरोप हैं कि सरकारी बैंकों में जमा आम लोगों का पैसा अडानी समूह को मनमाने तरीके से दिया जा रहा है। अडानी समूह के बारे में स्वतंत्र एजेंसियों की जो रिपोर्ट है उसमें भी कहा गया है कि कंपनी ‘ओवर लिवरेज्ड’ है यानी कंपनी को जरूरत से ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं और उसकी हैसियत बढ़ाई जा रही है। कंपनी के ऊपर दो लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और यह भी रिपोर्ट आई है कि जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो कंपनी के साथ साथ देश के अनेक बैंकों का भट्टा बैठेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से डगमगा जाएगी।

कंपनी के पास ठोस पूंजी नहीं है और उसकी जो भी हैसियत है वह शेयर बाजार में कृत्रिम तरीके से लाई गई तेजी की वजह से है। उनकी कंपनियों के शेयरों के भाव अनाप-शनाप बढ़े हैं, जिससे उनकी पूंजी बढ़ी हुई दिखती है। उनकी एक एक कंपनी की बाजार पूंजी उस कंपनी के वास्तविक राजस्व से हजार गुना तक ज्यादा है, जबकि दूसरी कंपनियों के मामले में यह तीन-चार गुना ही ज्यादा है। यह भी तथ्य है कि गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी सात कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं इसके बावजूद फॉर्चून 500 यानी दुनिया की सबसे बड़ी पांच सौ कंपनियों में उनकी एक भी कंपनी नहीं है। ये सब कुछ स्वतंत्र एजेंसियों की रिपोर्ट से जाहिर हुई हकीकत है और अडानी समूह को इन बातों को लेकर कठघरे में खड़ा किया जाता है। उसको इसलिए क्रोनी कहा जाता है क्योंकि ऐसे आरोप लगे हैं कि सरकारी एजेंसियों की ओर से दूसरी कंपनियों पर दबाव डाल कर उनको बाध्य किया गया कि वे अडानी को अपनी कंपनी बेचें। ये आपराधिक आरोप हैं।

इसलिए अडानी समूह का मामला किसी दूसरे कॉरपोरेट की तरह का नहीं है। अडानी समूह के मामले में राहुल गांधी चुनिंदा रवैया नहीं अख्तियार कर सकते हैं। अब तक वे जिस तरह से और जिन बातों के लिए अडानी समूह की आलोचना करते रहे हैं उसे देखते हुए राजस्थान में निवेश के प्रस्ताव पर उनका पहला स्वाभाविक सवाल होना चाहिए था कि अडानी समूह कहां से 65 हजार करोड़ रुपए लाएगा? खुद राहुल गांधी और उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ आरोप लगाते रहे हैं कि अडानी समूह के पास कोई पूंजी नहीं है और बैंकों में जमा आम आदमी का पैसा उसको उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वह अपने कारोबार का विस्तार कर सके। फिर भी किसी ने यह नहीं पूछा कि राजस्थान में निवेश के लिए कंपनी कहां से पैसा लाएगी? जब कंपनी कहीं और निवेश की बात करती है या कोई नया बिजनेस खरीदने की बात करती है तो इस बात के लिए उसकी आलोचना होती है कि बैंकों का पैसा मनमाने तरीके से उसको दिया जा रहा है। फिर यह सवाल राजस्थान में निवेश के बारे में भी पूछा जाना चाहिए था।

अब तक अडानी बुरे थे, क्रोनी थे, उनके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा था, बैंकों में जमा पैसा उनको देकर आम आदमी की गाढ़ी कमाई से खिलवाड़ हो रहा था और अब अडानी समूह किसी भी दूसरे कॉरपोरेट घराने की तरह एक सामान्य कारोबारी घराना हो गया, जो राजस्थान में निवेश करने जा रहा है! क्या अब अडानी समूह केंद्र सरकार का क्रोनी नहीं है? क्या अब अडानी समूह मोनोपॉली नहीं बना रहा है? क्या अब अडानी समूह के लिए सिस्टम का इस्तेमाल नहीं हो रहा है? राहुल गांधी को समझना होगा कि अच्छे अडानी और बुरे अडानी का खेल नहीं हो सकता है।

अडानी समूह अब भी लॉजिस्टिक से लेकर हवाईअड्डे और बंदरगाहों पर एकाधिकार बना रहा है। खाने-पीने की चीजों के उत्पादन से लेकर भंडारण तक पर उसका एकाधिकार बन रहा है। मीडिया पर उसकी मोनोपॉली बन रही है। ग्रीन एनर्जी और बुनियादी ढांचे के निर्माण में प्रवेश के साथ ही कंपनी इस सेक्टर की सबसे बड़ी खिलाड़ी बन रही है। इन सबको देखते हुए सिर्फ इसलिए उस पर सवाल उठाया जाना बंद नहीं किया जा सकता है कि अब उस समूह ने एक कांग्रेस शासित राज्य में निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। राहुल गांधी अडानी के ऊपर हमले को जिस ऊंचाई पर ले गए थे वहां से उनकी जैसी वापसी हुई है वह बेहद दयनीय है। उनको पहले ही सोचना चाहिए था कि वे नाम लेकर एक कारोबारी के ऊपर हमले न करें। अगर हमला किया और उनका कन्विक्शन है कि अडानी समूह गलत है तो उनको उसी पर टिके रहना चाहिए। वहां से पीछे हटना उनके अब तक किए कराए पर पानी फेरने वाला होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

सीएम केजरीवाल बोले-‘एक दिन देश पर राज करेगी AAP’

November 19, 2023
news paper

समस्याओं को कम किया जा सकता है, अगर खबरों पर स्वतः संज्ञान ले अधिकारी    

September 13, 2023

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

January 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला
  • महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार
  • हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.