Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

यूक्रेन के साथ जंग के बीच भारत के रुख पर क्या बोला रूस?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 24, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
राजदूत रोमन बाबुश्किन
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन-रूस तनाव पर भारत के निष्पक्ष और स्वतंत्र रुख का रूस ने स्वागत किया है. भारत में रूस के कार्यवाहक राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा है कि रूस पर हालिया प्रतिबंधों का असर एस-400 मिसाइल सिस्टम और भारत द्वारा खरीदे गए अन्य रक्षा उपकरणों की डिलीवरी पर नहीं होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मॉस्को की चल रही यात्रा से भारत और रूस के बीच संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोमन बाबुश्किन ने स्पष्ट किया कि रूस-पाकिस्तान आर्थिक संबंधों पर चर्चा कर रहे हैं. पाकिस्तान से रूस रक्षा संबंध स्थापित करने की नहीं सोच रहा. बाबुश्किन ने कहा कि रूस अपनी नीति पर अभी भी टिका हुआ है कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है.

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम

October 2, 2026
Mohan Bhagwat

बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत

October 2, 2026
traffic challan

एक से ज्यादा चालान पर जब्त हो जाएगी आपकी गाड़ी? जानें क्या कहता है नियम

October 2, 2026

भारत सरकार की PSU कंपनी मेंं निकली भर्ती, 310 पद, न कोई एग्जाम न एप्लिकेशन फीस

October 2, 2026
Load More

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्र की मान्यता दे दी थी जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक आपात बैठक बुलाई गई थी. अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने रूस के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी और रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे.

आपात बैठक में भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से तनाव कम करने की अपील की थी. भारत ने कहा था कि कूटनीतिक बातचीत से ही समस्या का समाधान किया जा सकता है.

अब जबकि रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू कर दिए हैं, भारत ने अपना निष्पक्ष रुख बरकरार रखा है. यूएन में फिर से भारत ने कहा है कि तनाव को तत्काल कम करने की जरूरत है.

भारत के रुख की सराहना करते हुए रूसी राजनयिक ने कहा, ‘भारत ने इस मुद्दे पर जो रुख अपनाया है, रूस इसका स्वागत करता है. भारत एक वैश्विक शक्ति की अपनी स्थिति के अनुसार काम कर रहा है. भारत हमेशा एक संतुलित और स्वतंत्र रुख अपनाता है.’

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तरों पर हालिया तनाव को लेकर चर्चा की है. उन्होंने कहा कि हमारा सहयोगी भारत अच्छी तरह से जानता है कि पुतिन ने ऐसा क्यों किया. रूसी राजनयिक ने साथ ही ये भी कहा कि रूस को उम्मीद है कि भारत समेत उनके सभी सहयोगी देश दोनेत्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता देंगे.

रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका के हालिया वित्तीय प्रतिबंध और CAATSA कानून का असर 5 बिलियन डॉलर के S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद पर नहीं पड़ेगा. भारत रूस से S-400 मिसाइल खरीद रहा है लेकिन उसे डर है कि अमेरिका CAATSA कानून के तहत उस पर प्रतिबंध लगाएगा. अमेरिका रूस से रक्षा सौदा करने वाले देशों पर इस कानून का इस्तेमाल करता है.

राजनयिक ने कहा, ‘रक्षा खरीद को हमारे समझौतों और चर्चा की गई समयसीमा के अनुसार ही पूरा किया जा रहा है, और प्रतिबंधों से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tawang Galvan

चीन की बेचैनी और तवांग

December 21, 2022
Attack-in-Pahalgam

पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद को लेकर उठे सवाल पर ‘पहल’ विशेष विश्लेषण!

April 26, 2025
BJP president JP Nadda

बीजेपी को मिला 2024 में जीत दिलाने वाला फॉर्मूला, जानें प्लान?

June 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम
  • बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत
  • पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.