Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राम मंदिर में पहली मंजिल से एंट्री, सुरंग के रास्ते बाहर निकलेंगे श्रद्धालु

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 27, 2022
in राज्य
A A
Ram temple
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अयोध्या का रामलला मंदिर अगले साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें आने-जाने के रास्ते दो मंजिला होंगे. बाहर जाने का रास्ता सुरंग से होकर गुजरेगा. यानी आने जाने का रास्ता दो मंजिला होगा. पहली मंजिल पर आने वाले और भूतल पर जाने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता होगा.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अधिकारियों के मुताबिक ऐसी योजना है कि दर्शनार्थी पूर्व दिशा से सिंह द्वार से होते हुए भगवान राम के दर्शन करने के बाद भोग मंडप और फिर गर्भगृह से होते हुए बाहर निकल जाएंगे. लौटने का मार्ग उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में खुलेगा. भारतीय वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण में ईश यानी देवी देवताओं का निवास होता है.

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

नागर शैली में बन रहा मंदिर

ऐतिहासिक रूप से बनने वाले इस मंदिर में अत्याधुनिक तकनीक का बहुत सूझबूझ से प्रयोग किया गया है. इसके जरिए भारतीय प्राचीन वास्तु स्थापत्य निर्माण कला की नागर शैली के शिल्प को अपनाया गया है. मंदिर में प्रवेश का रास्ता अलग है और निकास का रास्ता बिल्कुल अलग. वास्तुकारों ने यह बताया की अलग-अलग रास्ते बनाने के पीछे बड़ा कारण यह है कि एक तो यह सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम है और दूसरा वास्तु की दृष्टि से भी.

राम मंदिर का 50% काम पूरा

अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के एक सदस्य ने पिछले दिनों यह जानकारी दी है. बताया गया है कि जनवरी 2024 में भक्तों के लिए इस राम मंदिर को खोल दिया जाएगा और भगवान राम और दूसरे भगवानों की मूर्ति भी स्थापित होगी. जिस रफ्तार से मंदिर निर्माण चल रहा है, दावा ये भी है कि अगले साल दिसंबर तक मंदिर का ग्राउंड फ्लोर तैयार कर लिया जाएगा और फिर 2024 में इस श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा.

1800 करोड़ रुपये निर्माण में होंगे खर्च

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य के मुताबिक राम मंदिर को बनाने में करीब 1800 करोड़ रुपये लगेंगे. हर हिंदू भगवान को इस मंदिर में उचित स्थान और जगह दी जाएगी. जिस प्लान पर इस समय काम किया जा रहा है, उसके मुताबिक राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ वाल्मीकि, शबरी, जटायु, सीता, गणेश जी, और लक्ष्मण जी के मंदिर भी बनवाए जाएंगे. इन मंदिरों के निर्माण के लिए राम मंदिर के आसपास 70 एकड़ का इलाका भी चयनित कर लिया गया है.

ऐसा भव्य होगा राम मंदिर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर के गर्भ गृह के 7 गुण मंडप रंग मंडप व नृत्य मंडप वाशिंग द्वार के रूप में अलग-अलग भाग भी हैं, जिनकी पूरी लंबाई 380 फिट है और सभी का निर्माण एक साथ किया जा रहा है.

राम मंदिर इतना भव्य होगा कि मंदिर में दो मंजिला एक परिक्रमा मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है. मंदिर के पूर्वी भाग में तो सैंडस्टोन से बना एक द्वार भी रखा जाएगा. ऐसे में तैयारी सारी कर ली गई है, अब इसी प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुख्यमंत्री ने किया मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन

March 3, 2024
Ganesh Joshi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों से विभागीय योजना की समीक्षा

December 19, 2023
hospitals

मुफ्त इलाज का वादा, चला रहे निजी अस्पताल…

June 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.