नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली में ‘दिल्ली की योगशाला” बंद करने के आदेश पर एलजी और दिल्ली सरकार आमने-सामने हैं।
यूनिवर्सिटी का बोर्ड चाहता है कि दिल्ली के आम लोगों के लिए योगशाला चले, सरकार ने बजट भी दे रखा है, लेकिन फिर भी अफ़सरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला” बंद करने का आदेश जारी करा दिया गया है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि यूनिवर्सिटी बोर्ड चाहता है कि दिल्ली के आम लोगों के लिए योगशाला चले ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहें। इसके लिए दिल्ली सरकार ने बजट भी दे रखा है, लेकिन फिर भी अफ़सरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला” बंद करने का आदेश जारी करा दिया गया है। इस आदेश के मुताबिक कल से दिल्ली के पार्को में योग की 590 क्लास बंद हो जाएंगी।







