Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

18 महीने की प्लानिंग और सबसे बड़ा बैंक फ्राड, ठगों ने करोड़ों रुपये पर किया हाथ साफ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
bank fraud
21
SHARES
698
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

18 महीने में लगभग एक करोड़ रूपए खर्च करके तीन हैकर, छह डिवाइस, तीन कीलागर साफ्टवेयर, तीन बैंक अधिकारियों की मदद से 146 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की कोशिश का मामला उजागर हुआ है. यह कोशिश उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के लखनऊ मुख्यालय के सर्वर को हैक कर की गई. ऑनलाइन आरटीजीएस के जरिए फ्रॉड करने की कोशिश के आरोप में साइबर अपराधियों के संगठित गिरोह के दो मास्टरमाइंड सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक ऐसे साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो बैंक वालों की मिली-भगत से ही गैंग चला रहे थे. यह मामला 146 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की कोशिश का है. बीते 18 महीने में करीब एक करोड़ रूपए खर्च कर 3 हैकर, 6 डिवाइस, 3 कीलागर साफ्टवेयर, 3 बैंक अधिकारियों की मदद से यह धंधा चलाया जा रहा था. इसमें हाल-फिलहाल उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के लखनऊ स्थित मुख्यालय सर्वर को हैक करने की बात पता चली है.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

2 मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
ठगों ने बैंक प्रबन्धक व कैशियर के लागिन आइडी पासवर्ड प्राप्त कर लिए थे. उसके बाद सिस्टम को रिमोट एक्सिस पर लेकर एनएडी अनुभाग में खुले 7 खातों में से 8 में लेन-देन किए गए. जिनमें 146 करोड़ के आरटीजीएस करके ठगी का प्रयास किया गया था. इस मामले में साइबर अपराधियों के संगठित गिरोह के 2 मास्टरमाइंड सहित 5 अभियुक्तों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. मंगलवार रात यह तमाम जानकारी यूपी एसटीएफ प्रमुख अपर महानिदेशक आईपीएस अमिताभ यश ने टीवी9 भारतवर्ष को दी.

इनके कब्जे से एसटीएफ ने 1 बैंक आइडी कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड व हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, 25 सेट निवास प्रमाण पत्र एवं भारतीय गैर न्यायिक स्टाम्प सादे हस्ताक्षरित, 8 अदद मोबाइल फोन,7 अदद एटीएम कार्ड, 15390, 25 सेट हाईस्कूल व इंटर के मूल अंक पत्र और प्रमाण पत्र, एक कार व दो दुपहिया वाहन जब्त किए हैं. इन सभी को 31 अक्टूबर 2022 को बांस मंडी तिराहा, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को इसी साल सहायक महाप्रबन्धक अजय कुमार त्रिपाठी ने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था, जिसमें उल्लेख किया गया कि 15 अक्टूबर 2022 को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे से सवा तीन बजे के बीच कोआपरेटिव बैंक अनुभाग में संचालित जिला सहकारी बैंकों के 7 खातों से 8 लेन-देन किए गए. जिनमें विकास पाण्डेय, सहायक कैशियर और मेवालाल प्रबन्धक की सीबीएस आईडी से, अनाधिकृत तरीके से अन्य बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी के खातों में रुपए 146.00 करोड़ आरटीजीएस के माध्यम से ट्रान्सफर किये गये हैं.

आरटीजीएस के माध्यम से ट्रान्सफर किए 146 करोड़
मुकदमा दर्ज होते ही विशाल विक्रम सिंह प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के पर्यवेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय स्थित साइबर टीम द्वारा, अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई. शुरुआती जांच में पता चला कि यूपी कोआपरेटिव बैंक के सर्वर को हैक करके, डिवाइस और की-लागर का प्रयोग कर बैंक के प्रबन्धक और कैशियर की आईडी का लॉगिन आईडी, पासवर्ड प्राप्त कर रिमोट एक्सिस से भूमि सागर ग्रुप आफ कम्पनीज के आईसीआईसीआई और एचडीएफसी खातों में 146 करोड़ आरटीजीएस के माध्यम से ट्रान्सफर किये गये हैं.

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुव कुमार श्रीवास्तव (मास्टर माइण्ड) द्वारा पूछताछ में एसटीएफ को मालूम पड़ा कि, लखनऊ में परिचित ज्ञानदेव पाल के साथ, मई 2021 में आया था. लखनऊ में उसकी मुलाकातआकाश कुमार से हुई. आकाश कुमार के माध्यम से ही ध्रुव कुमार श्रीवास्तव और ज्ञानदेव पाल, एक ठेकेदार से मिले. उसने बताया कि मेरे पास एक हैकर है. यदि हम लोग बैंक के किसी अधिकारी को सेट कर लें तो बैंक के सिस्टम को, रिमोट एक्सिस पर लेकर हम लोग लगभग 300 करोड़ रूपए अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके बाद हम लोगों की मीटिंग भूपेन्द्र सिंह के माध्यम से सहायक प्रबन्धक कर्मवीर सिंह महमूदाबाद से हुई.

फिर इस गैंग ने मुम्बई से एक हैकर बुलाया, जिसको इन लोगों ने होटल कम्फर्ट जोन चारबाग में रूकवाया.उस हैकर द्वारा एक डिवाइस तैयार की गयी जिसे कर्मवीर सिंह व ज्ञानदेव पाल बैंक के सिस्टम में लगाते रहे. 8 बार प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली. इसी दौरान गैंग ने रामराज जो कि लोक भवन में अनुभाग अधिकारी था उससे दोस्ती गांठी. इन्हीं की टीम में उमेश गिरी था जिसने आर0एस0दुबे (पूर्व बैंक प्रबन्धक) से सम्पर्क किया.

14 अक्टूबर 2022 को आर0एस0दुबे, रवि वर्मा व ज्ञानदेव पाल शाम करीब छह बजे बैंक पहुंचे. जहां सबने मिलकर कीलागर इन्स्टाल किया और डिवाइस लगाई. अगले दिन यानि 15 अक्टूबर2022 को सुबह गैंग के पकड़े गए पांचों बदमाश, 5 अलग अलग टीमों में कुल 15-20 की संख्या में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास एकत्रित हुए. इसके बाद रवि वर्मा व आर0एस0 दुबे बैंक के अन्दर गए. क्योंकि जब बाहर से ट्रांजेक्शन होता तो वह लोग सिस्टम में इन्स्टाल साफ्टवेयर को, तुरंत अनइन्सटाल कर देते. साथ ही सिस्टम में लगे डिवाइस और बैंक में लगे डीवीआर को निकाल लेते. गार्ड ने मगर उनको अन्दर जाने के वक्त टोंक दिया, जिसके चलते यह सब वापिस लौट गए. लंच टाइम में ज्ञानदेव पाल, उमेश गिरी, बैंकर व साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर, 146 करोड़ रूपए गंगासागर सिंह की कम्पनियों के अलग-अलग खातों में, आरटीजीएस के माध्यम से ट्रान्सफर कर दिए. इसी बीच गंगासागर के एकाउंट फ्रीज हो गये. 2-3 घंटे तक जब रूपये गंगासागर के एकाउंट से ट्रान्सफर नहीं हुए तब ध्रुव कुमार श्रीवास्तव भी अपनी टीम के साथ नैनीताल भाग गया व अन्य लोग भी फरार हो गए.

18 महीने से जुटा हुआ था गैंग

यूपी एसटीएफ प्रमुख ने आगे कहा, “उपरोक्त काम को करने के लिए यह गैंग 18 महीने से जुटा हुआ था. इस बीच हैकरों व गिरोह के सदस्यों के रूकने के लिये होटल कम्फर्ट जोन, चारबाग, लखनऊ में लगभग 1 वर्ष तक कई कमरे बुक कराए गए थे. जिनका करीब 30 लाख रूपए गैंग ने किया.इसके अतिरिक्त 15-20 लाख रूपए ध्रुव कुमार श्रीवास्तव द्वारा और भी खर्च किये गए. डिवाइस के लिये गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी लगभग 50 लाख रूपसे खर्च किये थे. इस काम में गैंग ने करीब एक करोड़ रूपए खर्च करने का जुर्म भी कबूला है. बरामद हाईस्कूल व इंटर के मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, निवास प्रमाण पत्र एवं भारतीय गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर, सादे हस्ताक्षरित आदि के बारे में ठग रामराज ने बताया कि, विनय गिरी के साथ मिलकर 120-130 बच्चों को विभिन्न सरकारी विभागों (रेलवे ग्रुप सी गु्रप डी, हाइकोर्ट, एनटीपीसी, टीजीटी, पीजीटी, एनम आदि) में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए वसूले थे. रामराज राज्य सचिवालय में अनुभाग अधिकारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UCC and CAA

देशभर में CAA हुआ लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

March 11, 2024
Quad countrie

रूस नहीं, अमेरिका और क्‍वॉड देश हैं भारत के सच्‍चे दोस्‍त

February 24, 2023
81st birth anniversary of film star 'Rajesh Khann

धूमधाम से संपन्न हुई फिल्म स्टार ‘राजेश खन्ना’ की 81वी जयंती

December 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.