Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
NTA
22
SHARES
747
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूजीसी नेट के तीन विषयों के पेपर रद्द होने के बाद अब एनटीए ने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कर दी है. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने पेपर तैयार करने से लेकर मॉडरेशन, अनुवाद और प्रिंटिंग से जुड़ी अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि आगे गलतियां न हो. साथ ही जिन स्तराें पर लापरवाही हुई है, उनकी जिम्मेदारी भी तय करने की बात कही गई है.

आपको बता दें कि यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्न पत्रों को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से कई शिकायत के सामने आई. जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने तीनों पेपर में कई तरह की खामियां पाई, जिसके बाद एनटीए ने तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा करने का फैसला किया है.

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

पेपर तैयार करने से लेकर प्रिंटिंग तक समीक्षा

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एनटीए प्रश्न पत्र तैयार करने और उसकी मॉडरेशन प्रक्रिया, अनुवाद और प्रिंटिंग से जुड़े पूरे सिस्टम के समीक्षा कर रहा है. इसका उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा निष्पक्ष बनाना है. सूत्रों के अनुसार, जिन स्तरों पर लापरवाही सामने आई है, वहां जिम्मेदारी तय करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी. यानी सिर्फ परीक्षा दोबारा कराने तक मामला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पेपर तैयार होने की पूरी प्रक्रिया में कहां कमी रह गई, इसकी भी समीक्षा की जा रही है.

एनटीए अधिकारी ने कहा सफाई बहुत जरूरी

यूजीसी नेट के तीन पेपर रद्द किए जाने के बाद जब यह सवाल उठा की एनटीए में बार-बार इस तरह की गड़बड़ियां क्यों सामने आ रही है. इसे लेकर एनटीए के एक अधिकारी ने कहा कि एनटीए में इस समय सफाई बहुत जरूरी है. एनडीए अधिकारी के अनुसार जिस तरह दिवाली की सफाई की जाती है, उसी तरह एनटीए में भी सफाई की जारी है. एनटीए के अधिकारियों के अनुसार, यूजीसी नेट के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में कई गलती और गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी.

इन शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक कमेटी बनाई. कमेटी ने तीनों विषयों के पेपर में गड़बड़ियां पाई. जांच में कमेटी ने यह भी पाया कि पिछले एग्जाम में पूछे जा चुके कई सवाल दोबारा प्रश्न पत्र में शामिल किए गए. इन सभी कमियों को देखते हुए कमेटी ने परीक्षा के तीनों विषयों का पेपर दोबारा कराने की सिफारिश की.

परीक्षा में पूछे गए 24,700 से ज्यादा सवाल

एनटीए ने UGC NET, CSIR NET और ICAR से जुड़ी परीक्षा कुल 184 विषयों में आयोजित की थी. इन परीक्षाओं में करीब 24,700 अलग-अलग सवाल पूछे गए. उनके लिए 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 8 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं यूजीसी नेट की बात करें तो यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में आयोजित हुई थी. इनमें से 84 विषयों की आंसर की जारी की जा चुकी है.

अब तीन विषयों के री-एग्जाम  साथ एनटीए का फोकस प्रक्रिया में सामने आई कमियों को दूर करने पर हैं. इसके अलावा  एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट के 84 विषयों,  CSIR NET के सभी पांच विषयों और ICAR के 92 विषयों के पेपर में कोई बड़ी समस्या नहीं मिली. जिसके बाद उनकी आंसर की भी जारी कर दी गई है.

रि-एग्जाम से नहीं होगी सीटों की संख्या कम

तीनों प्रभावित विषयों के उम्मीदवारों के लिए भी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के कारण क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या या इन विषयों में सीटों के आवंटन में कमी नहीं की जाएगी. JRF असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी पात्रता से जुड़ी प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही आगे बढ़ेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जमीन ही नहीं समुद्र में भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर!

July 23, 2023

मंदिर, मंडल और भारत, 2024 में विपक्ष को धराशायी करने के लिए BJP का प्लान!

September 9, 2023
BJP president JP Nadda

NDA में आने वाले दलों को करना पड़ रहा है BJP के कड़े रुख का सामना!

July 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.