Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

घुट रहा दिल्ली का दम, आंखों में चुभन, सीने में जलन, कैसे बचेंगे हम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2022
in दिल्ली
A A
delhi pollution
17
SHARES
562
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिवाली के अगले दिन दिल्ली-एनसीआर में जब हवा बीते सालों के मुकाबले कुछ साफ थी तो प्रदूषण से निपटने का श्रेय लेने के लिए राजनीतिक दल होड़ में थे। हालांकि वह तेज हवा के चलते था और जैसे ही उसकी गति धीमी हुई तो हर साल की तरह फिर से दिल्ली का दम घुट रहा है। आंखों में चुभन, सीने में जलन तो इस प्रदूषण के दिखने वाले लक्षण हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक खराब हवा अंदर से भी इंसान को गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। मेदांता अस्पताल के डॉ. अरविंद कुमार तो साफ कहते हैं कि खराब हवा के चलते स्ट्रोक का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है। कई और एक्सपर्ट प्रदूषित हवा से कैंसर, हार्ट अटैक, फेफड़ों की परेशानी जैसी समस्याएं पैदा होने की आशंका जताते हैं।

इस बीच दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने प्रदूषण को लेकर एक-दूसरे के पाले में गेंद डालना शुरू कर दिया है। लेकिन प्रदूषण की असली शिकार दिल्ली-एनसीआर की जनता हो रही है, जिसका भले ही वायु की गुणवत्ता खराब करने में योगदान नहीं है, लेकिन भुक्तभोगी जरूर है। इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार को सुझाव दिया गया है कि किसानों से पराली की खरीद कर ली जाए ताकि उसे जलाना न पड़े। इससे किसानों की मदद होगी और प्रदूषण भी कम हो सकेगा। हालांकि यह एकमात्र समाधान नहीं हो सकता, जिससे खराब हवा को सुधारा जा सके। आइए जानते हैं, खराब हवा को कैसे सुधारा जा सकता है…

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

पहली बात तो यह कि भले ही कोरोना विदा हो गया है और उससे बचाव के लिए मास्क की जरूरत नहीं है। लेकिन घर से बाहर खासतौर पर पैदल सड़क पर निकलते वक्त मास्क लगाना हमारे लिए बचाव का एक कारगर तरीका हो सकता है। इससे कम से कम प्रदूषण शरीर के अंदर जा सकेगा।

जिन कामों को घरों से ही पूरा किया जा सकता है, उनके लिए वर्क फ्रॉम होम देना भी एक कारगर कदम हो सकता है। इससे ऑड-ईवन पॉलिसी की जरूरत नहीं होगी और निजी वाहनों की संख्या सड़कों पर कम हो सकेगी। हर साल सरकारों की ओर से ऐसे वक्त में निर्माण कार्य पर बैन लगाया जाता है, जब प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अक्टूबर और नवंबर के दौरान पहले ही नियमों को कड़ा कर दिया जाए। कूड़ा जलाने और कोयले से संचालित प्लांटों पर भी कुछ सख्ती करना जरूरी है।

अकेले पंजाब में ही हर साल 30 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान लगाया जाता है। इससे 20 मिलियन टन पराली होती है और उसमें से आधा तो मिट्टी में मिल जाता है या फिर ईंधन के तौर पर यूज किया जाता है। वहीं इतनी ही पराली जला दी जाती है, जिससे निकला धुंआ स्मॉग का कारण बनता है। गेहूं की फसल के लिए खेत को खाली करने का किसानों के लिए यह सबसे आसान तरीका है, लेकिन सरकार इसकी खरीद करके इस पर लगाम कस सकती है।

बायोफ्यूल तैयार करने और पावर जनरेशन के लिए एनटीपीसी और इंडियन ऑइल जैसी कंपनियां किसानों से पराली खरीदती रही हैं। अब इस मात्रा को और बढ़ाने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP president JP Nadda

बीजेपी को मिला 2024 में जीत दिलाने वाला फॉर्मूला, जानें प्लान?

June 14, 2023

पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस की हाथापाई, अब होगी बड़ी कार्यवाही!

March 27, 2024
Shri Bikram Ghosh

श्री बिक्रम घोष ने वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया!

August 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.