Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

क्या हैं वो 4 संयोग, जिनके दम पर बोले भारतीय फैंस- 2022 वर्ल्ड कप हमारा है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2022
in खेल
A A
team India
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ये चर्चा विशुद्ध रूप से भारतीय क्रिकेट फैंस की अंतरात्मा की आवाज है. क्योंकि इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हो सकता है, है भी नहीं. इस बात का कोई तार्किक आधार नहीं हो सकता है, है भी नहीं. इस बात को किसी भी आधार पर कोई दावे से कह सकता है, बिल्कुल नहीं. फिर भी क्रिकेट के गलियारों में ये चर्चा बहुत तेजी से चल रही है कि 2022 टी20 विश्व कप भारतीय टीम जीतने वाली है. इस चर्चा का सट्टा बाजार से भी कोई लेना देना नहीं है. ये चर्चा तो ‘हार्डकोर’ क्रिकेट फैंस में हो रही है. मैंने भी कुछ लोगों से पूछा कि जब कोई आधार ही नहीं है तो बिना बात क्यों माहौल बना रहे हो, जवाब मिला- बिना आग के धुंआ नहीं उठता.

अब वो आग क्या है, तो आग ये है कि 2011 में भी विश्व कप से ऐन पहले कप्तान धोनी का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज चोट की वजह से बाहर हो गया था. वो गेंदबाज थे प्रवीण कुमार. इस बार जसप्रीत बुमराह के साथ भी ऐन मौके पर ऐसा हुआ. इसके अलावा 2011 में कप्तान धोनी पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना रहे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने 90 से ज्यादा रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. मैन ऑफ द मैच भी वही थे. मैच विनिंग छक्का भी उन्हीं के बल्ले से निकला था. अब इस बार यही कहानी रोहित शर्मा की है. अब तक खेले गए सभी मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत औसत रहा.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

एक और समानता है जो अंतरात्मा को बल दे रही है

धोनी की बल्लेबाजी का उदाहरण हमने आपको दिया. प्रवीण कुमार की बात भी हमने कर ली. इसके अलावा 2011 और 2022 विश्व कप में एक और बड़ी समानता है. 2011 विश्व कप में भी क्वार्टर फाइनल तक के सफर में भारत ने बांग्लादेश और नेदरलैंड्स की टीम को हराया था. 2022 में भी हराया है. 2011 में भी भारत को दक्षिण अफ्रीका ने हरा दिया था. 2022 में भी हरा दिया है. 2011 में भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था. इस बार सुपर-12 के मैच में ही पाकिस्तान को हराया है.

ये तो संयोग है. लेकिन सितारों के योग के मामले में भी लोग धोनी और रोहित को एक जैसा बता रहे हैं. दोनों बहुत शांत दिमाग से कप्तानी करते हैं. दोनों क्रिकेट को गेंद और बल्ले की लड़ाई के तौर पर देखते हैं यानि खेल को ‘कॉम्पलीकेट’ नहीं करते. दोनों मुश्किल परिस्थिति में खेल को आखिरी ओवर तक ले जाने की रणनीति बनाते हैं. दोनों अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं. और अगर आईपीएल में कप्तानी की कसौटी पर दोनों सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने ये खिताब 5 बार जीता है जबकि धोनी ने 4 बार. धोनी तो खैर अब मैदान से दूर हो चुके हैं. लेकिन जो कारनामा उन्होंने अपनी कप्तानी में 2011 में किया था वही कारनामा रोहित भी तो 2022 में करना चाहेंगे. हम फिर से बता दें कि ये हिंदुस्तानी क्रिकेट फैंस की अंतरात्मा की आवाज है.

टीम इंडिया की मौजूदा स्थिति क्या है?

टीम इंडिया के मौजूदा हालात तो अच्छे ही हैं. 4 में से 3 मैच जीतकर वो ग्रुप-2 में पहले पायदान की टीम है. 6 तारीख को उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है. 6 साल पहले एक मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को हराया जरूर था. लेकिन तब से लेकर अब तक स्थिति बहुत बदल चुकी है. प्वाइंट टेबल का गणित भी कुछ ऐसा है कि भारत को सिर्फ जिम्बाव्वे को हराना भर है. इसके अलावा हार के अंतर जैसे तकनीकी चक्कर हैं नहीं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बेवजह का भाषा विवाद

December 3, 2022
inspector

शासन से मिली मुकदमा दर्ज करने की अनुमति, नामजद किए जा सकते हैं कुछ दरोगा

October 8, 2022

गांधी बनाम सावरकर: तिलांजलि देनी होगी ऐसी राजनीति को

January 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नागपुर की छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
  • दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग
  • उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज नहीं होगी : CM धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.