Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

LAC पर चीन… आर्मी चीफ बोले, कुछ भी हो सकता है, हम भी हैं तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2022
in राष्ट्रीय
A A
LAC
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 30 महीने से ज्यादा वक्त बीत गया लेकिन भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव आज भी बना हुआ है। पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में जो कुछ हुआ उसकी तपिश आज भी महसूस की जा सकती है। कड़ाके की सर्दी शुरू होने से पहले भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चीन से लगती सरहद पर मौजूदा हालात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में हालात स्थिर हैं लेकिन आगे का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने स्पष्ट बताया कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने न तो बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या घटाई है और न ही फौज की तेज आवाजाही और कनेक्टिविटी के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में कोई कटौती की है।

सुनी-सुनाई बातें नहीं, चीन के ऐक्शन पर नजर
आर्मी चीफ ने चीन के दोहरे रवैये और कुटिल चाल को लेकर आगाह भी किया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि चीनी कहते क्या हैं और करते बिल्कुल अलग हैं। यह एक तरह का धोखा ही है। हमें लिखित बयानों या स्क्रिप्ट पर नहीं बल्कि उनके ऐक्शन पर फोकस करने की जरूरत है। तब हम गलत नहीं होंगे।’

इन्हें भी पढ़े

PM modi

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

September 28, 2026
खेल मंत्री डॉ म.नसुख मांडविया

एआई के दौर में बदलेंगे औद्योगिक संबंध, मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों को साझेदार बनने का किया आह्वान

September 28, 2026
jp nadda

विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- ‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’

September 28, 2026
lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Load More

आर्मी चीफ ने कहा कि इस क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है, लेकिन सर्दियों की शुरुआत के साथ कुछ पीएलए ब्रिगेड के लौटने के संकेत हैं। उन्होंने ‘चाणक्य डायलॉग्स’ में कहा कि व्यापक संदर्भ में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी कार्रवाई का बहुत सावधानी से आकलन करने की जरूरत है ताकि भारत अपने हितों की सुरक्षा कर पाए। जनरल पांडे ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘अगर मुझे इसे (हालात को) एक वाक्य में परिभाषित करना हो तो मैं कहूंगा कि हालात स्थिर, लेकिन अप्रत्याशित हैं।’ भारत शेष मुद्दों के समाधान के लिए चीन के साथ उच्च स्तर की सैन्य वार्ता के अगले दौर को लेकर आशान्वित भी है।

सेना प्रमुख ने कहा कि भारत और चीन के बीच अगले दौर की सैन्य वार्ता में विवाद के दो शेष बिंदुओं से जुड़े मुद्दों को हल करने पर ध्यान देना होगा। समझा जा रहा है कि उनका इशारा डेमचोक और देपसांग की ओर तरफ था। सेना प्रमुख ने कहा कि विवाद के सात बिंदुओं में से पांच को बातचीत के माध्यम से हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम 17वें दौर की वार्ता की तारीख पर विचार कर रहे हैं।’

सीमावर्ती इलाकों में चीन के बुनियादी ढांचा विकसित करने के विषय पर थलसेना प्रमुख ने कहा कि यह लगातार हो रहा है। क्षेत्र में भारतीय थलसेना की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘सर्दियों के मौसम के अनुकूल तैयारी जारी है।’ जनरल पांडे ने यह भी कहा कि अपने हितों की सुरक्षा के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हमारे कार्यों को बहुत सावधानीपूर्वक समायोजित करने की जरूरत है।

पिछले दो साल से अधिक समय से भारत और चीन दोनों देशों ने अपने करीब 50-50 हजार सैनिकों की तैनाती कर रखी है। दोनों तरफ से भारी संख्या में युद्धक हथियार और साजोसामान बॉर्डर पर पहुंचाए गए हैं। भारत ने ठंड के मौसम के लिए पहले से ही अपनी अलग तैयारी कर रखी है। भारत का संदेश साफ है कि वह हर परिस्थिति में चीन को माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है और उसे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए और ऑपरेशन की तैयारी पीक लेवल की होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आतंकी

भारत सरकार ने बनाया घाटी में आतंकियों के ‘समूल नाश’ का मास्टरप्लान

September 11, 2023
Ayodhya

मैं न जीऊं बिन राम, शुभ घड़ी आ गई

January 22, 2024
Moscow Drone Attack

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद रूस क्यों नहीं रोक पाया ड्रोन अटैक?

May 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.