Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने फैसलों से दिया जवाब!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 21, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Supreme court
20
SHARES
676
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कार्यपालिका और न्यायपालिका में एक तरह से शीतयुद्ध जैसा माहौल हो गया है। सरकार की तरफ से केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू और सोशल मीडिया के सरकारी योद्धाओं ने कमान संभाली है तो दूसरी ओर से खुद सर्वोच्च अदालत ने और उसकी मदद में हैं सुप्रीम कोर्ट के तमाम ऐसे वरिष्ठ वकील, जो सांसद बन गए हैं। मिसाल के तौर पर कानून मंत्री ने गुरुवार को संसद में लंबित मुकदमों, अदालत की छुट्टियों, जनहित याचिका आदि का मुद्दा उठाया और कहा है कि बड़ी संख्या में मुकदमे न्यायिक नियुक्तियों की मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली की वजह से हैं और जब तक यह व्यवस्था नहीं बदलेगी, तब तक इस सिस्टम पर सवाल उठते रहेंगे।

इसके तुरंत बाद कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, मनीष तिवारी आदि ने संसद भवन के परिसर में कानून मंत्री और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधा। पर असली बात खुद सुप्रीम कोर्ट की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने तेवर दिखाए हैं और यह तेवर टिप्पणियों में नहीं, बल्कि फैसलों में दिखा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले देकर सरकार को बताया है कि सरकार उसके काम में दखल न दे। यह भी मैसेज दिया है कि अगर सरकार दिशा निर्देश देने की कोशिश करेगी तो न्यायपालिका उसके उलट काम करने के लिए भी स्वतंत्र है।

इन्हें भी पढ़े

गन्ना किसान

गन्ना किसानों की समस्याएं हल करने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, बनाई समिति

October 15, 2026
court

आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Load More

जैसे केंद्रीय कानून मंत्री ने अदालतों में छुट्टियों का मामला उठाया और इसे लंबित मामलों से जोड़ा और उसके अगले ही दिन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने ऐलान किया कि सुप्रीम कोर्ट में सर्दियों की छुट्टियां 17 दिसंबर से शुरू होंगी और दो जनवरी तक चलेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार सर्दियों की छुट्टी में कोई अवकाशकालीन बेंच नहीं होगी। यानी अगले दो हफ्ते सर्वोच्च अदालत पूरी तरह से बंद रहेगी और किसी मामले की सुनवाई नहीं करेगी।

इसी तरह केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट को जमानत के मामले नहीं सुनने चाहिए। इसका भी जवाब चीफ जस्टिस ने दिया है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक ऐसे व्यक्ति को रिहा किया, जो बिजली चोरी के आरोप में तीन साल से जेल में बंद था। चीफ जस्टिस ने कहा कि कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च अदालत ऐसे ही लोगों की सिसकियां सुनने को बैठी है। गौरतलब है कि उस व्यक्ति को बिजली चोरी के नौ अलग अलग मामलों में 18 साल की सजा हुई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के गोधरा कांड के दौरान पत्थरबाजी के आरोप में पकड़े गए और दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को भी जमानत दी और गुजरात सरकार की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कहा कि वह व्यक्ति 17 साल से जेल में सजा काट रहा है और जमानत का हकदार है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बिहार में बीजेपी के जीत का चिराग, पारस PM के साथ या खिलाफ़!

March 21, 2024

सुमेर से शुरू मकडज़ाल!

July 1, 2022
आम आदमी पार्टी

जेल से सरकार चलाने पर आज से AAP की रायशुमारी

December 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल
  • नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.