Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मिथक की मरीचिका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 31, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
11
SHARES
353
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आज के भारत की बड़ी मुश्किल यही है कि यहां मिथक और आस्थाओं को वास्तविक इतिहास के रूप में ढूंढने की कोशिश हो रही है। इनके वस्तुगत प्रमाण ढूंढने की कोशिशें पर अब कोई प्रश्न भी नहीं पूछता।

भारत सरकार ने संसद में स्वीकार किया है कि सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों से भी राम सेतु के होने के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। वर्षों से राम सेतु के अस्तित्व पर चल रहे विवाद के बीच सरकार का यह बयान को बेहद महत्वपूर्ण है। आज के भारत की बड़ी मुश्किल यही है कि यहां मिथक और आस्थाओं को वास्तविक इतिहास के रूप में ढूंढने की कोशिश हो रही है। मनोगत बातों के लिए वस्तुगत प्रमाण ढूंढने और उसके आधार पर राजनीति की गोटियां खेलने की कोशिशें अब इतनी ठोस रूप ले चुकी हैं कि इन पर कोई प्रश्न भी नहीं पूछता। अगर पूछे भी तो बात कहीं आगे नहीं बढ़ती, क्योंकि उस पर विमर्श होने के बजाय प्रश्न पूछने वाले के इरादे और निष्ठाओं को संदिग्ध बनाने की कोशिश की जाती है। बहरहाल, बीते हफ्ते समाप्त हुए सत्र में एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा में कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच जहां राम सेतु के होने की बात की जाती है, वहां के सैटेलाइट चित्रों के आधार पर सटीक रूप से यह कह पाना मुश्किल है कि वहां किस तरह का ढांचा था। सिंह ने बताया कि इन चित्रों में उस इलाके में कुछ द्वीप और चूने के पत्थर के ढेर तो नजर आते हैं, लेकिन इन्हें सटीक रूप से किसी पुल के अवशेष नहीं कहा जा सकता।

इन्हें भी पढ़े

fighter jets

भारत का महाबली AMCA फाइटर जेट बनेगा और भी घातक!

July 13, 2026
Indian Air Force

भारतीय वायुसेना बनी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स!

July 13, 2026
international physics olympiad

अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने सभी 5 स्वर्ण जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

सवाल यह पूछा गया था कि क्या सरकार भारत के प्राचीन इतिहास के वैज्ञानिक आकलन की कोई कोशिश कर रही है या नहीं। जवाब में सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार का अंतरिक्ष विभाग इन कोशिशों में लगा हुआ है। लेकिन राम सेतु के बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। जबकि बिना प्रमाण मिले सालों तक सेतुसमुद्रम परियोजना पर काम आगे बढ़ाया गया। करोड़ों रुपयों के खर्च होने के बाद भारत सरकार ने अब इस परियोजना को बंद करने का फैसला किया है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस परियोजना पर अभी तक कम से कम 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इस धन का हिसाब-किताब कौन देगा? वैसे सवाल चूंकि आस्था का है, इसलिए ऐसे प्रश्न पूछना भी आज जोखिम भरा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

क्या 2024 में इंडिया गठबंधन कर पायेगा मोदी का मुकाबला?

December 18, 2023
WCL

वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

June 5, 2026
Fake news

फेक न्यूज और दुष्प्रचार भारतीय समाज में नई चुनौतियां

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का बदला नाम, हर महीने मिलेंगे 2,500
  • वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक
  • रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.