नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में स्मिथ के पास यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि सबसे तेज 30 टेस्ट शतक लगाने के मामले में स्मिथ ने अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू हेडेन, रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में 30 या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले महज 14 बल्लेबाज हैं और स्टीव स्मिथ भी अब उनमें से एक हैं।
अख्तर ने फिर लगाई शाहीन शाह अफरीदी की क्लास, जमकर लताड़ा
स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 104 रन बनाए और यह उनके करियर का 30वां टेस्ट शतक था। 30 टेस्ट शतक तक पहुंचने के लिए स्मिथ को कुल 162 पारियां खेलनी पड़ीं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 159वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। स्मिथ इस खास लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद 167 पारियों के साथ मैथ्यू हेडेन का नाम आता है और फिर 170 पारियों के साथ रिकी पोंटिंग का नाम। पांचवें नंबर पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 174वीं टेस्ट पारी में यह जादुई आंकड़ा छुआ था।
रिकॉर्ड तोड़ते हुए कहीं हड्डियां ना तुड़वा ले, अख्तर का उमरान को जवाब
मैच की बात करें तो बारिश के चलते सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 131 ओवर में चार विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ पांच और उस्मान ख्वाजा 195 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने 192 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।







