Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के पुराने किले में खुदाई क्यों चल रही है? जानिए किसकी तलाश है

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2023
in दिल्ली
A A
Purana Qila Delhi
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के पुराने किले में ऐसा कौन सा खजाना छिपा है, जिसकी खोज के लिए एक बार फिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)की टीम ने खुदाई शुरू कर दी है। एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी वसंत कुमार स्वर्णकर के नेतृत्व में यह तीसरी बार है जब पुराने किले में खुदाई शुरू की गई है। पुराना किला दिल्ली के सबसे पुराने किलों में से एक है। दरअसल एएसआई खुदाई के जरिए पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ ढूंढ पाएगी या नहीं। हर किसी के मन में इस बात तो लेकर काफी उत्सुकता है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जिस जगह पांडवों की राजधानी थी, वह जगह आज दिल्ली के पुराना किला के अंदर कहीं विलुप्त है। हालांकि अब तक हुई खुदाई में पांडवों की राजधानी से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। इससे पहले एएसआई की टीम को साल 2017-18 में खोदाई के दौरान मौर्य काल और इससे पहले के कुछ अवशेष मिले थे। इसमें चूड़ी, सिक्के, पानी निकासी के लिए नालियां समेत अन्य सामान था, जो करीब 2500 साल पुराना था। इस दौरान महाभारतकालीन इमारत होने की कोई निशानी नहीं मिली।

ASI के अधिकारिक रेकॉर्ड के अनुसार, शेरशाह सूरी (1538-45) ने दीनपनाह नगर में तोड़फोड़ की, जिसे मुगल बादशाह हुमायूं ने बनवाया था। इसी जगह उन्होंने किला बनवाया जो पुराना किला के नाम से जाना जाता है। इस किले में उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में तीन गेट हैं। अभी पश्चिमी गेट से किले में एंट्री होती है। ऐसा माना जाता है कि शेरशाह सूरी पुराना किला बनाने का काम पूरा नहीं कर पाए थे और इसे हुमायूं ने ही कंप्लीट करवाया। यह किला यमुना नदी के किनारे था।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

कई बार हुई है पुराने किले की खुदाई
पांडवों की राजधानी का पता लगाने के लिए कई बार दिल्ली के पुराने किले में खुदाई की गई है। सबसे पहले सन् 1955 में पुराने किले के दक्षिण पूर्वी हिस्से में खुदाई की गई थी। इसमें चित्र वाले भूरे रंग के बर्तनों के टुकड़े मिले थे। इसके बाद 1969 में दोबारा खुदाई शुरू की गई। यह 1973 तक चलती रही। हालांकि, चित्रित बर्तनों वाले लोगों की बस्ती का पता नहीं चला।

मौर्य और मुगल काल के कुछ अवशेष मिले थे
दिल्ली के पुराने किले में पहले की गई खुदाई के दौरान मौर्य काल से शुरुआत से मुगल काल तक के कुछ न कुछ अवशेष जरूर मिले। इसके बाद साल 2014 में फिर से उसी हिस्से के आसपास खुदाई एएसआई ने की। इसमें भी चित्रित भूरे रंग के बर्तनों के कुछ टुकड़े मिले। कोई स्ट्रक्चर सामने नहीं आया। मगर, मौर्य, शुंग, कुषाण, गुप्त, राजपूत, सल्तनत और मुगल पीरिएड के अवशेष मिलते रहे। इसमें मौर्यकालीन कुआं (करीब 2 हजार साल पुराना) सामने आया। गुप्त काल के घरों की निशानी भी खुदाई में मिली।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arjun Ram Meghwal

नर-सेवा ही नारायण-सेवा है : अर्जुनराम मेघवाल

March 8, 2025
odisha train accident

पुराने हादसों से भी सबक नहीं सीखा रेलवे!

June 4, 2023

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण
  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.