Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इन 10 देशों को Russia बेचता है सबसे ज्यादा अपना सामान, लिस्ट में भारत नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 4, 2022
in विश्व, व्यापार
A A
Russia
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के दौरान कई देशों ने रूस और उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए आर्थिक प्रतिबंधों का सहारा लिया है. लेकिन हाल-फिलहाल में रूस इससे टूटता नहीं दिख रहा है. इस बीच रूस के सहयोगी देशों और उसकी निर्यात अर्थव्यवस्था को लेकर कई बातें हुई हैं. यहां हम आपको ऐसे 10 प्रमुख देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रूस सबसे ज्यादा निर्यात करता है.

रूस के निर्यात में चीन का हिस्सा सबसे ज्यादा
रूस के कुल निर्यात में में सबसे बड़ी हिस्सेदारी चीन की है. हर साल रूस के कुल निर्यात का 14.5% निर्यात अकेले चीन को होता है. शायद यही वजह है कि यूक्रेन पर आक्रमण (Russia Attack On Ukraine) करने से पहले रूस ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं की और उसके अंतरराष्ट्रीय व्यापार के एक बड़े हिस्से पर इन प्रतिबंधों से कोई फर्क नहीं पड़ा.

इन्हें भी पढ़े

Indian economic

भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

November 24, 2026
senior citizen savings scheme

सामान्य लोग भी उठा सकते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

November 24, 2026
india bangladesh

गंगा जल संधि खत्म होने से पहले छटपटाने लगा बांग्लादेश!

November 23, 2026
pf

हर महीने कटता है PF? अब घर बैठे निकाल सकेंगे अपना पैसा

November 23, 2026
Load More

चीन में बढ़ाया अपना निवेश
इसका सबूत युद्ध से पहले रूस की तैयारियों में मिलता है. रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक इस युद्ध से पहले ही रूस को प्रतिबंध लगने की आशंका थी, इसलिए रूस कई साल पहले से ही अन्य देशों में एक्सपोजर घटाने लगा था. इसके लिए रूसी सेंट्रल बैंक ने बीते कुछ साल के दौरान अन्य देशों में स्थित संपत्तियों को तेजी से कम किया. इस दौरान उसने फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों में अपना एक्सपोजर 50 फीसदी से ज्यादा कम कर दिया. दूसरी ओर चीन, जापान समेत कुछ अन्य देशों में एक्सपोजर बढ़ाया गया.

विदेशी मुद्रा के मामले में भी रूस ने उन देशों की करेंसी को ऑफलोड किया, जिनसे विरोध की आशंका थी. रूस ने बीते सात-आठ सालों के दौरान अमेरिकी करेंसी डॉलर (USD) और यूरोपीय यूनियन की करेंसी यूरो (Euro) में एक्सपोजर गिराकर 12-14 फीसदी पर ला दिया. इसकी भरपाई उसने चीन की करेंसी युआन (Yuan) में एक्सपोजर बढ़ाकर की गई. आठ साल पहले जिस युआन में रूसी एक्सपोजर करीब जीरो था, वह अभी 10 फीसदी से ज्यादा हो चुका है. चीन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है और इस तरह रूस के लिए प्रतिबंधों के बाद भी युआन में ग्लोबल ट्रेड करने का विकल्प खुला हुआ है.

बाकी देशों को रूस का निर्यात
चीन के बाद रूस सबसे अधिक निर्यात जर्मनी को करता है. हालांकि ये उसके कुल निर्यात का महज 6.2% ही है. इसके अलावा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के सबसे बड़े सहयोगी बने देश बेलारूस को रूस के कुल निर्यात का 5.3% जाता है. बाकी रूस के सबसे ज्यादा निर्यात वाले शीर्ष 10 देशों में नीदरलैंड की हिस्सेदारी 5.8%, तुर्की की 5.1%, अमेरिका की 4.5%, दक्षिण कोरिया की 3.7%, कजाकिस्तान और पोलैंड की 3.5% और इटली की 3.4% है.

इस लिस्ट में में भारत का नाम नहीं है. लेकिन भारत के रक्षा, कच्चा तेल, गैस और अन्य आयात में रूस की अच्छी भागीदारी है. दिसंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने रूस से करीब 72.47 अरब रुपये का आयात किया.

रूस का प्रमुख निर्यात कारोबार
रूस मुख्य तौर पर कच्चे तेल, उर्वरक, प्राकृतिक गैस और रक्षा सामानों का निर्यात करता है. कच्चे तेल की कीमतें तय करने में रूस की अहम भूमिका है, यह हर साल 65 लाख बैरल तेल का निर्यात करता है. सनफ्लॉवर ऑयल के मामले में दुनियाभर में 75% निर्यात रूस और यूक्रेन करते हैं. . रूस दुनिया में 17% प्राकृतिक गैस का उत्पादन करता है. वहीं दुनिया में नाइट्रोजन खाद का 15% कारोबार रूस से होता है. जबकि पोटाश फर्टिलाइजर निर्यात में रूस की 17% से अधिक हिस्सेदारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अल्मोड़ा में यात्री बस

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में यात्री बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत!

November 4, 2024
new parliament

नई संसद में मोदी के साथ क्यों खड़ीं हैं माया?

May 26, 2023
Allahabad High Court

नोएडा प्रदर्शन मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की, रिहाई के दिए निर्देश

September 2, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारतीय सेना का बड़ा फैसला, फेसबुक से PUBG तक 87 ऐप्स पर प्रतिबंध, जवानों और अधिकारियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
  • भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी
  • सरकार ने बदले 76 साल पुराने नियम, इन कर्मचारियों को बिना क्लेम के मिलेंगे पैसे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.