Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में मचाया कोहराम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Gautam Adani
26
SHARES
869
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग फर्म Hindenburg Research की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप (Adani Group) में आजकल कोहराम मचा हुआ है। पिछले बुधवार को आई इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। इससे बुधवार और शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। आज ग्रुप के शेयरों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। Hindenburg Research की रिपोर्ट पर अडानी ग्रुप ने 413 पेज का जवाब भेजा था। इस पर आज अमेरिकी कंपनी का भी रिस्पॉन्स आ गया। उसका कहना है कि राष्ट्रवाद को चोला ओढ़कर धोखाधड़ी से नहीं बचा जा सकता। अडानी ग्रुप ने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। आरोपों का जवाब देने के बजाय अडानी ग्रुप राष्ट्रवाद का सहारा ले रहा है।

Hindenburg Research ने कहा, ‘हम मानते हैं कि भारत एक वाइब्रेंट डेमोक्रेसी है और एक सुपरपावर के तौर पर उबर रहा है। हम साथ ही यह भी मानते हैं कि अडानी ग्रुप भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यह ग्रुप राष्ट्रवाद की आड़ में देश को लूट रहा है। हमारा मानना है कि फ्रॉड चाहे जो भी करे वह फ्रॉड होता है। आप इसे देश पर हमला बताकर बच नहीं सकते हैं।’ अमेरिकी फर्म ने कहा कि उसके अडानी ग्रुप से 88 सवाल पूछे थे जिसमें से उसने 62 सवालों के जवाब नहीं दिए। इनमें से कई सवाल ट्रांजैक्शंस की प्रवृत्ति और हितों के टकराव के बारे में पूछे गए थे। लेकिन अडानी ग्रुप ने इनका कोई जवाब नहीं दिया। उसने जो जवाब दिया है उसमें काफी हद तक हमारी रिपोर्ट की पुष्टि की है।

इन्हें भी पढ़े

WCL

वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

June 24, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
Load More

विनोद अडानी के साथ डीलिंग

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि उसकी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी और उनकी विदेशी शेल कंपनियों के साथ अरबों डॉलर की डीलिंग की है। विनोद अडानी की विदेश में 38 कंपनियां हैं। उनकी मॉरीशस के अलावा यूएई, साइप्रस, सिंगापुर और कई कैरेबियाई देशों में कंपनियां हैं। इनसे अडानी ग्रुप के शेयरों और अकाउंटिंग पर सवाल उठते हैं। इसके जवाब में अडानी ग्रुप ने कहा कि विनोद अडानी उसकी किसी भी कंपनी से नहीं जुड़े हैं और इन ट्रांजैक्शंस में कोई गड़बड़ी नहीं है।

अडानी का जवाब
इससे पहले अडानी ग्रुप की तरफ से रविवार को एक बयान जारी किया गया था। ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों पर 413 पेज का जवाब भी जारी किया था। ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को भारत पर हमला बताया। ग्रुप ने कहा कि वह 24 जनवरी को ‘मैडऑफ्स ऑफ मैनहट्टन’ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को पढ़कर हैरान और काफी परेशान है। यह रिपोर्ट झूठ के अलावा और कुछ नहीं है। इसमें एक खास उद्देश्य के लिए ग्रुप को बदनाम करने के लिए निराधार आरोप लगाए गए हैं। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को दी भावभीनी विदाई

February 1, 2024
twitter

माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के और भी हैं विकल्प, जो देंगे Twitter को कड़ी टक्कर

November 17, 2022

बांसुरी के सवाल… AAP काटे बवाल !

May 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता
  • लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 9 कोचिंग सेंटर और एक होटल सील
  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.