नई दिल्ली : एमसीडी मेयर पद चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई होगी. फिलहाल 16 फरवरी को मतदान नहीं होगा. आम आदमी पार्टी ने प्रोटेम सभापति बदलने और मनोनीत पार्षदों को मतदान से अलग रखने की मांग की है. एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को वोट देने की अनुमति देने के दिल्ली के उपराज्यपाल के फैसले को आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने चुनौती दी है.







