Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

विरोध के बीच डीडीए की अतिक्रमण हटाओ जिद की आखिर क्या है वजह?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2023
in दिल्ली
A A
बुलडोजर
18
SHARES
595
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : हर स्तर पर विरोध के बावजूद दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा महरौली (Mehrauli) इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चौथे दिन भी बेरोकटोक जारी है. ठीक इसके उलट स्थानीय लोगों में डीडीए की कार्रवाई के खिलाफ असंतोष  भी चरम पर पहुंच गया है. चौथे दिन यानी सोमवार को भी डीडीए (DDA Anti-encroachment Drive) के बुल्डोजर का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया है. तनाव को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. साथ ही दिल्ली पुसिल ने अलर्ट मोड में रहने के संकेत दिए हैं.

यह मामला यहीं तक सीमित नहीं है. आप के विधायक भी खुलकर डीडीए की कार्रवाई के विरोध में आ गए हैं. आप के विधायक और कार्यकर्ता लगातार इस मसले को लेकर गिरफ्तारी भी दे रहे हैं. खासतौर से आप विधायक नरेश यादव और सोमनाथ भारतीय खुलकर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि दिल्ली सरकार ने इस मुहिम को रोकने के आदेश दिए हैं, लेकिन डीडीए पर उसका कोई असर नहीं है. अब यह मसला आम आमदी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी विवाद का अखाड़ा बनने के करीब है. अहम सवाल यह है कि इस बार डीडीए अतिक्रमण हटाने की जिद पर क्यों अड़ी है? आइए, हम आपको बताते हैं, इस विवाद की पूरी कहानी.

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण के मुताबिक पुरातात्विक उद्यान क्षेत्र में 55 स्मारक हैं जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दिल्ली के पुरातत्व विभाग और डीडीए के संरक्षण में हैं. पिछले एक दशक से ज्यादा समय के दौरान डीडीए की भूमि पर लोगों ने न केवल गलत तरीके से कब्जे कर लिए बल्कि पांच से छह-छह मंजिला मकान भी बना लिए. यह सब कब और कैसे हुआ, यह एक अलग ममला है. फिलहाल, लाडो सराय गांव क्षेत्र में स्थित महरौली पुरातात्विक उद्यान क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद से डीडीए का अतिक्रमण विरोधी अभियान 10 फरवरी से जारी है. यह नौ मार्च तक जारी रखने की योजना है.

अभियान के दौरान अभी तक क्या-क्या हुआ

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से इस अभियान के गठित एक संयुक्त टीम के द्वारा चार दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है. शुक्रवार यानी 10 फरवरी को शुरू हुए अभियान के पहले दिन महरौली पुरातात्विक उद्यान क्षेत्र के घौसिया स्लम कॉलोनी में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था. डीडीए ने बृजवासी कॉलोनी और सी-ब्लॉक में एक इमारत को भी ध्वस्त किया था. कुछ अन्य निर्माण को आंशिक रूप से हटाया गया. पहले दिन की कार्रवाई के बाद डीडीए के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने शुक्रवार की कार्रवाई में लगभग 1,200 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को फिर से हासिल कर लिया. अतिक्रमण की गई बाकी जमीन भी वापस लेने के लिए अभियान जारी है. इतना ही नहीं, रविवार के बाद आज यानी सोमवार को भी डीडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने का काम जारी है. ताकि पुरातात्विक उद्यान का सभी नागरिक उपयोग कर सकें. डीडीए अधिकारियों के मुताबिक अतिक्रमण विरोधी अभियान नौ मार्च तक जारी रहेगा.

तो कार्रवाई की पीछे की ये है मुख्य वजह

खास बात यह है कि डीडीए ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई दक्षिण दिल्ली के पुरातात्विक उद्यान में होने वाली जी-20 बैठक से एक महीने पहले की है. इस बार जी-20 की मेजबानी भारत कर रहा है. जी-20 सम्मेलन का आयोजन दक्षिण दिल्ली स्थित पुरातत्व पार्क में करने की योजना सरकार की है. यह वही पुरातात्विक पार्क है, जहां डीडीए का अभियान विगत चार दिनों से जारी है. इसके अलावा, डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अतीत में अदालत ने विभिन्न मामलों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक उद्यान में अतिक्रमण का संज्ञान लिया है. डीडीए से इस बाबत सवाल भी पूछे गए हैं. स्टेटस रिपोर्ट के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर ​डिटेल में जानकारी भी मांगी गई है. यानी डीडीए पर अतिक्रमण हुए जमीन को मुक्त कराने का दोहरा दबाव है. इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीडीए ने अतिक्रमण को हटाने के लिए दिसंबर 2022 में नोटिस भी संबंधित पक्षों व लोगों को जारी किया था. साथ ही लोगों को अतिक्रमण हटाओ अभियान से वाकिफ करने के लिए दीवारों पर यह नोटिस चिपकाया गया था.

डीडीए बंद करे अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने महरौली में डीडीए के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दूसरे दिन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के विरोध को देखते हुए दखल दिया. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 11 फरवरी को डीडीए से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रोकने को कहा था. दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी माना है कि दिल्ली सरकार ने हमसे बात की है. दिल्ली सरकार में राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमा चिन्हित करने का आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने कहा है कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक क्षेत्र के निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है.

आदेश का डीडीए पर नहीं है कोई ‘असर’

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के आदेश के बावजूद दिल्ली विकास प्राधिकरण पर उसका कोई असर नही है. बशर्ते, डीडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी है. चौंकाने वाली बात यह है कि डीडीए के कथित अतिक्रमण को गिराने के लिए राजस्व विभाग के सीमांकन को ही अपना आधार बनाया है. यानी डीडीए का कहना है कि उसकी कार्रवाई पूरी तरह से सही है. अधिकारियों का ये भी कहना है कि अतिक्रमण महरौली के पुरातत्व पार्क के विकास में बाधक है.

किस, किसकी जमीन

महरौली के जिन क्षेत्रों में डीडीए का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है वो महरौली पुरातत्व पार्क (Mehrauli Archaeological Park) के करीब स्थित हैं. यहां की कुछ जमीन डीडीए की है, जबकि कुछ अन्य हिस्सों पर पिछले एक दशक में इमारतें और झुग्गियां बनी हैं, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और वक्फ बोर्ड के स्वामित्व में हैं.

लोगों का लगातार जबरदस्त विरोध जारी

शुक्रवार को डीडीए ने महरौली पुरातत्व पार्क इलाके में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की थी. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. चौथे दिन की कार्रवाई का भी स्थानीय लोगों जबरदस्त विरोध किया है. आप के विधायक नरेश यादव और सोमनाथ भारती पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे हैं. दोनों विधायकों के एक्टिव होने के बाद दिल्ली सरकार ने डीडीए से कार्रवाई को रोकने को कहा है. दूसरी तरफ स्थानीय निवासियों ने का कहना कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की डीडीए की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई. वहीं, अब यह मसला आम आदमी पार्टी (आप) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी दांव-पेंच का अहम मुद्दा भी बन गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Mamta

..तो इसलिए ममता हुई मुलायम

December 2, 2022
milk

भारत डेयरी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.