Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्लीवालो यह गुड न्यूज आपके लिए है, जानिए क्या सुविधा मिलने वाली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 20, 2023
in दिल्ली
A A
राजधानी दिल्ली
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके मतलब की कई सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी सेवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका लाभ अगले 1-2 महीने में या कुछ दिनों में ही आपको मिलने लगेगा। आधार कार्ड, पासपोर्ट, मेट्रो से जुड़ी ये सुविधाएं हैं। सबसे पहले बात आधार कार्ड की करते हैं। अब आपको बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, दिल्ली नगर निगम ऐसे प्लान पर काम कर रहा है कि बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार बनने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही नागरिकों को आधार अप्लीकेशन का नंबर मिल जाएगा। कैसे आगे समझिए।

दिल्ली में आधार की टेंशन नहीं

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण दिल्ली नगर निगम में हो तो उनके लिए यह विशेष सुविधा मिलने वाली है। दिल्ली नगर निगम और एनडीएमसी अप्रैल में यह सेवा शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के पोर्टल पर UIDAI का लिंक मिलेगा। जैसे ही जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन आएगा, साथ में बच्चे के आधार आवेदन का नंबर भी आ जाएगा। हां, जन्म प्रमाण पत्र पर आधार नंबर नहीं दिखेगा। किसी पर्चे या SMS से जानकारी अभिभावकों तक पहुंच जाएगी। नंबर मिलने के बाद माता-पिता आधार सेंटर पर जाकर बच्चे का फोटो और पता आदि दे सकेंगे। इसके बाद आधार कार्ड मिल जाएगा। अभी नियम यह है कि 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर बायोमीट्रिक अपडेट करना होता है। फिलहाल 3 से 5 साल की उम्र के बीच अभिभावक को बच्चे का आधार कार्ड बनवाना होता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में दिल्ली नगर निगम वाले क्षेत्र में एक साल में ढाई लाख और NDMC-कैंट इलाके में करीब 1 लाख जन्म पंजीकरण होते हैं। अभी व्यवस्था ऐसी है कि जिन बच्चों का जन्म अस्पताल या नर्सिंग होम में होता है उनका अपने आप ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो जाता है। 21 दिन बाद उन्हें संबंधित वेबसाइट से प्रमाण पत्र भी मिल जाता है। समझा जा रहा है कि जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार बनने की प्रक्रिया शुरू होने से फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। दरअसल, कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब बच्चे की उम्र कम दिखाने के लिए लोग दूसरे राज्य में बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं।

जी हां, DMRC ‘मोमेंटम 2.0’ नाम से एक शॉपिंग एप तैयार कर रहा है। इसकी मदद से लोग मेट्रो में सफर करते हुए किराना और दूसरे जरूरी सामान ऑनलाइन खरीद सकेंगे। आपको लग रहा होगा कि इसमें क्या अलग है। दरअसल, जब आप एक स्टेशन से सफर शुरू करेंगे और रास्ते में ऑर्डर करेंगे तो आपको गंतव्य यानी जहां आप जा रहे हैं उस स्टेशन पर सामान मिल जाएगा। मतलब सामान खरीदने के लिए अलग से कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह वर्चुअल शॉपिंग एप आपके बाजार जाने की टेंशन दूर कर सकता है। इसमें कई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। स्मार्ट कार्ड आप इसी से रिचार्ज कर लेंगे, इसका इस्तेमाल ई-वॉलेट के तौर पर कर सकेंगे। बिजली, सिलेंडर, फास्टैग रिचार्ज भी हो जाएगा।

मोबाइल में यह एप होगा तो आप मेट्रो में बैठे-बैठे बाइक, ई-रिक्शा या कैब बुक कर सकेंगे जिससे आपका समय बच जाए। फीडर बस, रूट आदि की जानकारी भी मिलेगी। यही नहीं, कुछ मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट बॉक्स जैसा लॉकर बनाया जाएगा। यहां यात्री अपने सामान को रख सकेंगे।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में झंझट खत्म

पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने एमपासपोर्ट पुलिस ऐप लॉन्च किया है। इससे न केवल पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया आसान होगी बल्कि पासपोर्ट को समय पर अपडेट और जारी भी किया जा सकेगा। पासपोर्ट जारी करने की प्रणाली का पुलिस सत्यापन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के कर्मियों को 350 मोबाइल टैबलेट दिए थे। इससे पुलिस वेरिफिकेशन और रिपोर्ट जमा करने की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी।

अधिकारियों ने बताया है कि टैबलेट से अब दिल्ली में सत्यापन में लगने वाला समय 15 दिन से घटकर पांच दिन रह जाएगा। शाह ने बताया कि औसतन दिल्ली में रोज 2000 पासपोर्ट के लिए आवेदन आते हैं। प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लोगों की दिक्कतें कम होंगी और समय बचेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
book

समय की मांग है स्कूली पाठ्यक्रम में परिवर्तन

June 20, 2023
Exit Polls

एग्ज़िट पोल 2026: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक-पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार?

April 30, 2026

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

December 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.