Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

SC से राहत के बाद मेयर चुनाव में AAP का रास्ता साफ या अब भी चौंका सकती है BJP?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 21, 2023
in दिल्ली
A A
bjp-aap
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली को MCD चुनाव के 80 दिन बाद बुधवार को अपना नया मेयर मिल जाएगा। दिल्ली नगर निगम द्वारा मेयर चुनने के पिछले तीन असफल प्रयासों के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेयर चुनाव के लिए मंच तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत का रास्ता साफ या भाजपा अब भी चौंका सकती है यह कल ही पता चलेगा। मेयर पद के लिए ‘आप’ की ओर से शैली ओबरॉय और भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा पिछले सप्ताह नगर निगम सदन की बैठक 22 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दी है। बुधवार को होने वाली बैठक में मेयर के साथ ही डिप्टी मेयर और स्टैंडिग कमेटियों के छह सदस्यों को चुना चाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए नगर निगम को 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

मनोनीत पार्षद नहीं डालेंगे वोट

अदालत ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया, जिन्होंने जल्द चुनाव कराने की मांग की थी। वहीं, शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में मनोनीत सदस्य (एल्डरमैन) मेयर का चुनाव करने के लिए वोट नहीं कर सकते।

दिल्ली नगर निगम (DMC) अधिनियम, 1957 के अनुसार, निकाय चुनावों के बाद सदन के पहले ही सत्र में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाता है। हालांकि, बीते साल 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है।

मेयर चुनाव के लिए 6 जनवरी को बुलाई गई थी पहली बैठक

नतीजे आने के एक महीने बाद मेयर चुनाव के लिए सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को बुलाई गई थी। भाजपा और ‘आप’ के सदस्यों के बीच हंगामे के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 24 जनवरी और फिर 6 फरवरी को भी बैठकें बुलाई गईं और दोनों बैठकों को भी मेयर का चुनाव किए बिना ही स्थगित कर दिया गया, जिससे दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। बार-बार मेयर चुनाव टलने के चलते याचिकाकर्ता शैली ओबरॉय ने 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

‘आप’ एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी

गौरतलब है कि 7 दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में ‘आप’ कुल 250 में से 134 वार्डों पर जीत हासिल कर स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी थी और एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था। भाजपा ने 104 वार्ड जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कांग्रेस के हिस्सा में केवल नौ सीटें आई थीं।

कौन-कौन डालेगा वोट

मेयर के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 250 निर्वाचित पार्षद, 7 लोकसभा सांसद और दिल्ली के 3 राज्यसभा सांसद और 14 विधायक शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में ‘आप’ के 13 और भाजपा के एक सदस्य को मनोनीत किया है। मेयर चुनावों में कुल वोटों की संख्या 274 है। अभी नंबर गेम ‘आप’ के पक्ष में है, जिसके पास भाजपा के 113 के मुकाबले 150 वोट हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्र सरकार कुकी आतंकवादियों के साथ,’मणिपुर’ साइनेज को हटाने का बहिष्कार।

May 22, 2025

जो नहीं फंसे हैं उनको फंसाना है

August 19, 2022
Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा के ऊपर खतरा!

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.