Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

जो नहीं फंसे हैं उनको फंसाना है

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 19, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

पिछले दिनों जब नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ा तो सोशल मीडिया में यह पोस्ट दिखाई दी कि अब केंद्र सरकार और भाजपा के पास सिर्फ एक सहयोगी बची है, जिसका नाम है ईडी! बहरहाल, पूरे देश में ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई को दौड़ाने के बाद भी कई नेता ऐसे हैं, जो अभी तक इन एजेंसियों की जाल में फंसने से बचे हुए हैं। तभी इन नेताओं के आसपास जाल फेंका जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि इसका मकसद छोटी-बड़ी किसी भी मछली को फांसना है ताकि उन नेताओं तक पहुंचा जा सके, जो अभी तक बचे हुए हैं। इसकी सबसे अच्छी मिसाल केरल की है। वहां प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने फेमा का एक केस बनाया है, जिसमें सीपीएम के बड़े नेता और पिछली सरकार में वित्त मंत्री थॉमस आईजैक को फंसाने का प्रयास चल रहा है। उनको ईडी ने कई नोटिस भेजे हैं और एक नोटिस में तो उनकी निजी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके खिलाफ जब वे अदालत गए तो हाई कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे लोगों की निजता का सम्मान करना चाहिए? वह कैसे किसी की संपत्ति का ब्योरा मांग सकती है।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
Load More

सोचें, ईडी ने किसी भी नोटिस में उनको आरोपी नहीं बनाया है। यहां तक कि ईडी ने यह भी कहा है कि उनको गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है। अब अगर वे गवाह के तौर पर बुलाए जा रहे हैं तो उनकी संपत्ति का ब्योरा क्यों चाहिए? जाहिर है कि एजेंसी के पास कोई खास सबूत या आरोप नहीं हैं लेकिन जाल डालना है कि क्या पता कुछ फंस जाए तो वामपंथी नेताओं को भी भ्रष्ट करार दिया जाए। यह मामला केरल इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का है, जिसने विदेशी कंपनियों के जरिए 21 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं। उसमें फेमा नियमों के उल्लंघन की जांच ईडी कर रही है। इतना ही नहीं कई केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त अरब अमीरात से सोने की तस्करी के मामले में मुख्यमंत्री पी विजयन की जांच में भी लगी हैं। हालांकि अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

ऐसे ही तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों की जाल में हैं। कनिमोझी से लेकर ए राजा और मारन परिवार के खिलाफ मामले हैं। लेकिन खुद स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कोई खास मामला अभी नहीं मिला है। पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में आयकर विभाग के छापे बढ़ गए हैं। दो अगस्त को तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े 10 से ज्यादा लोगों के 40 परिसरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। उससे पांच-छह दिन पहले 27 जुलाई को तमिलनाडु की रियल इस्टेट कंपनियों के ऊपर छापे मारे गए। उससे पहले 20 जुलाई को भी रियल इस्टेट कंपनियों और रेल व सडक़ के ठेके लेने वाली कंपनों के यहां तलाशी अभियान चला था। ध्यान रहे आमतौर पर काले धन का निवेश रियल इस्टेट कंपनियों और फिल्म उद्योग में किया जाता है। स्टालिन के बेटे उदयनिधि तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े हुए भी हैं। सो, फिल्मी हस्तियों, निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स आदि के यहां छापों को लेकर माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसियां कुछ सूत्र तलाश रही हैं ताकि बड़े नेताओं तक पहुंचा जा सके।

स्टालिन की तरह तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी अभी तक केंद्रीय एजेंसियों की जांच से बचे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं के बयानों से ऐस लग रहा है कि उनके खिलाफ भी शिकंजा कस रहा है। पिछले दिनों जब कांग्रेस ने ईडी को दिए गए असीमित अधिकार और उसकी कार्रवाइयों का विरोध किया तो चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस का समर्थन किया था। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने कहा कि जल्दी ही के चंद्रशेखर राव और उनका परिवार भी ईडी की जांच झेलेगा। आमतौर पर ईडी की कार्रवाई की शुरुआत ऐसी ही होती है। प्रदेशों में भाजपा के नेता पहले ही बयान देकर बता देते हैं कि कार्रवाई होने वाली है। बहरहाल, बंदी संजय कुमार के बयान के कुछ दिन केंद्र सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तेलंगाना के दौरे पर गए तो उन्होंने कहा कि अगर चंद्रशेखर राव के परिवार ने कुछ गड़बड़ी नहीं की है तो ईडी या सीबीआई से डरने की क्या जरूरत है। इससे भी संकेत मिल रहा है कि जल्दी ही केंद्रीय एजेंसियां वहां भी जाने वाली हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में सतत सुगंधित खेती-उद्योग, किसान और शैक्षणिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

September 25, 2024
voter

वोटर लिस्ट में है गड़बड़ी तो 13 दिन रहें अलर्ट, कभी भी घर आ सकती है चुनाव आयोग की टीम

October 10, 2023

ज्वलंत सवाल : बीस वर्ष बनाम अपने वजूद के लिये संघर्ष करता ‘मेरु गौं’

December 23, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.