Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

होली बर्बाद करने के ‘मेगा ऑफर’ से सावधान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2023
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Holi
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : होली बस आने ही वाली है, लोगों ने घरों में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यहां तक की कई जगहों पर तो होलियां खेली भी जाने लगी हैं। होली देश के बड़े त्योहारों में से एक है और तकरीबन हर राज्य में इसको धूमधाम से मनाया भी जाता है। ऐसे में कुछ लोग इस त्योहार के जरिए लूट को अंजाम देने के मौके भी ढूंढते हैं। होली पर जामताड़ा गैंग ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है, उसने बिछा दिया है लोगों को लूटने का जाल।

होली पर क्रिमिनल्स की ‘मेगा ऑफर’
‘होली पर पाए मेगा डिस्काउंट’, ‘रंगो के त्योहार पर बड़ी छूट’, ‘इलेक्ट्रानिक आइटम पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट’, ‘फेस्टिवल बोंनेंजा ऑफर’, ऐसे न जाने कितने ही लुभावने विज्ञापन इन दिनों आपके पास आ सकते हैं। कभी मैसेज के इनबॉक्स में, कभी फेसबुक पर, कभी व्हाट्सएप पर तो कभी ईमेल के जरिए, या फिर किसी और तरीके से। होली-दिवाली देश के दो ऐसे बड़े त्योहार है जिसमें हर कोई खरीदारी करता है। खरीदारी के वक्त अगर डिस्काउंट मिल जाए तो ये बात लोगों को बेहद पसंद आती है।

इन्हें भी पढ़े

examination system

भारत की परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ते सवाल, परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?

June 27, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

जामताड़ा गैंग की चाल से सावधान!
बस यही से शुरू होता है लूट का बाजार। होली की इन्हीं ऑफर को भेजकर ये साइबर क्रिमिनल लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फ्री गिफ्ट्स , वाऊचर, कूपन, कैशबैक जैसी स्कीम के जरिए लोगों के नंबरों पर भेजा रहा है एक ऐसा साइबर लिंक जिसके तार जामताड़ा गैंग से जुड़े हुए हैं। लुभावने ऑफर देखकर लोग इनके जाल में फंसते चले जा रहे हैं।

मोबाइल पर भेज जा रहे हैं होली के लिंक
दरअसल जैसे ही आप इनके बताए लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल की सारी डिटेल्स इन तक पहुंच जाती हैं। कई बार इस लिंक को ओपन करने के बाद कुछ जानकारियां भी लोगों से मांगी जाती, ये कहकर की होली से पहले उन तक गिफ्ट या फिर गिफ्ट वाउचर भेजा जाएगा। थोड़ी सी चीजों के लालच में लोग अपने जरूरी डाटा खुद ही इन जालसाजो तक पहुंचा देते हैं। झारखंडा के जामताड़ा में ही नहीं इस तरह के साइबर क्रिमिनल्स पूरे देश में होली की ऑफर के नाम पर अपना जाल बिछाए हुए हैं।

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
पुलिस ऐसे अपराधियों को लेकर लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायतें दे रही है। सोशल साइट्स, रेडियो, टेलिविजन और अखबारों के माध्यम से हर स्टेट की पुलिस लोगों से जामताड़ा और दूसरे साइबर क्रिमिनल्स से बचने की अपील कर रही है, लेकिन बावजूद इसके रोज दर्जनों साइबर फ्रॉड दर्ज हो रहे हैं। त्योहार के वक्त इनकी संख्या और बढ़ गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार ऐसे ठगों को गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन जामताड़ा गैंग ने पूरे देश में ही अपने पैर पसार लिए है इसलिए बेहद सावधानी की जरूरत है।

कैसे बचें ऐसे साइबर क्रिमिनल्स से?

ऐसे ठगों को पता है कि त्योहारों के मौके पर लोगों के अकाउंट में अच्छी-खासी रकम होती है, बस इसलिए ये लोग त्योहार के ठीक पहले जुट गए हैं रंग में भंग करने में। जानिए कैसे बच सकते हैं जामताड़ा के जाल से।

  • अगर आपके पास कोई होली ऑफर आई है तो उसे चेक करें कि क्या ये किसी बड़ी कंपनी ने दी है।
  • किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। उस ऑफर को कंपनी की साइट् पर जाकर लेने की कोशिश करें।
  • फोन पर या मैसेज पर कभी भी अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • किसी अनजान या नए नंबर से आए फोन कॉल के क्यूआर कोड को कभी स्कैन करें।
  • पैसे के लेन-देन के वक्त पब्लिक प्लेस के वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें।
  • गुगल से डायरेक्टली किसी कंपना का फोन नंबर न लें। कंपनी की वेबसाइट पर दर्ज फोन नंबर पर ही जानकारी लें।
  • अगर आपके अकाउंट से गलत पैसा डेबिट होता है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। जितनी जल्दी सूचना देंगे पैसे मिलने संभावनाएं उतनी ज्यादा बढ़ जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Joshimath disaster

जोशीमठ आपदा : सार्थक हल निकलने की उम्मीद

January 16, 2023
CARTUN

सियासत में दलबदल का खेल पुराना!

May 7, 2024
neta cartun

छह जिद्दी नेता और 182 सीटे!

October 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.