Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : होली के लिए अलर्ट मोड पर अस्पताल, एंबुलेंस भी सक्रिय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2023
in राज्य
A A
Holi
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : होली खेलने के दौरान हुड़दंग और हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए दून के अस्पताल तैयार हैं। इसे लेकर दून अस्पताल के अलावा गांधी शताब्दी और कोरोनेशन अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हड्डी रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

शहर में दून अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के मुताबिक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बता दें कि होली खेलने के दौरान कई लोग हुड़दंग के चलते घायल हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क हादसे भी इस दौरान बहुत होते हैं। वहीं, केमिकल युक्त रंगों के कारण भी लोगों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
Load More

इन्हीं को देखते हुए उक्त व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉक्टरों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई है। जो डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे उनकी जगह पर अन्य डॉक्टर तैनात रहेंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ टिहरी बाँध जलाशय में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालकों को होली के दिन बोटिंग बंद रखने के लिए सूचित कर दिया है। आदेश में कहा गया कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आंख और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है चटख रंग

होली पर चटख रंग न सिर्फ आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बल्कि एक्जिमा, इरिटेंट कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (आईसीडी), एलर्जी कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (एसीडी) जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना भी बनी रहती है। नेत्र रोग और त्वचा रोग विशेषज्ञों के मुताबिक चटख रंगों में मौजूद जस्ता, सीसा, सिलिका, पोटेशियम, क्रोमियम जैसे खतरनाक तत्व आंख और त्वचा के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा के मुताबिक होली के दौरान खतरनाक रंगों से आंखों को बचाना बहुत जरूरी है। रंगों में मौजूद खतरनाक रासायनिक तत्व आंखों में चले जाने से जलन होने लगती है। ऐसे में लोग आंखों को रगड़ देते हैं।

आंखों को रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से आंख को 15 से 20 मिनट तक लगातार धोएं। इसके बाद भी ठीक न हो तो नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाएं। रंगों के आंखों में पड़ जाने से तुरंत सफाई न की जाए तो कई बार आंखों में समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में बेहतर है कि होली के दौरान हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india and britain

ब्रिटेन से बिगड़ती बात

October 15, 2022
trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026

अब ईडी से विपक्ष को फायदा!

August 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.