Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

66% बढ़ा दिल्ली के विधायकों का वेतन, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 13, 2023
in दिल्ली
A A
Delhi MLAs
23
SHARES
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी के एक्शन के बीच दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के वेतन और भत्तों में 66 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है. इसके साथ ही अब दिल्ली के विधायकों (Delhi MLA Salary) का वेतन भत्ता 54000 से बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया गया है. वहीं, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता के वेतन भत्ते को मौजूदा 72,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है.

इस संबंध में 9 मार्च को दिल्ली सरकार के लॉ एंड जस्टिस और विधायी मामलों के विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया. इस वेतन वृद्धि के बाद भी दिल्ली के कानून निर्माताओं की सैलरी सबसे कम है. विधायकों के वेतन में पिछले 11 वर्षों में यह पहली वृद्धि है. गौरतलब है कि मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता के वेतन में वृद्धि के लिए पांच अलग-अलग विधेयक पेश किए गए थे, जिन्हें पास करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था, जहां से मंजूरी मिलने के बाद अब यह लागू हो लागू हो गया है.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक विधायक को वर्तमान में 12,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जो वेतन वृद्धि के बाद अब बढ़कर 30,000 रुपये हो गया है.

18,000 से 25,000 हुआ निर्वाचन क्षेत्र भत्ता

फिलहाल दिल्ली के विधायकों को प्रतिमाह 18,000 रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता मिलता था, जो अब बढ़ाकर 25,000 रुपये हो गया है. इसके अलावा वाहन भत्ता 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, सचिवीय भत्ता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. ऐसे में अब विधायकों को 54,000 रुपये की जगह 90,000 रुपये मिलेंगे.

8,000 से बढ़कर 10,000 रुपये हुआ टेलीफोन भत्ता

इस वक्त दिल्ली के विधायकों को टेलीफोन भत्ता के रूप में 8,000 रुपये प्रति माह मिल रहा था, जिसमें 2,000 रुपये का इजाफा करते हुए इसे 10,000 रुपये कर दिया गया है. आपको बता दें कि विधायकों के टेलीफोन भत्ता में ऐसे वक्त में इजाफा किया गया है, जब तीन माह तक अनलिमिटेड बात करने के लिए मात्र 700 रुपये का प्लान देशभर में चल रहा है. ऐसे में टेलीफोन भत्ता भत्ता घटाने के बजाय उसमें भी 2000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है.

मंत्रियों के वेतन में 300 प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता का वेतन में 300 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे मौजूदा 20,000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 60,000 रुपये मासिक कर दिया गया है. इसके अलावा, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये, सत्कार भत्ता मौजूदा 4,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये, सचिवालय सहायता भत्ता 25,000 रुपये और दैनिक भत्ता मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है. ऐसे में अब इनकी कुल सैलरी 1 लाख 72 हजार रुपये तक हो गई है.

माननियों की इन सुविधाओं में भी इजाफा

इसके अलावा उन्हें परिवार के साथ सालाना एक लाख रुपये तक की यात्रा की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी. इससे पहले यह राशि 50,000 रुपये थी. वहीं, प्रति माह 20,000 रुपये का मुफ्त आवास, ड्राइवर के साथ कार का मुफ्त इस्तेमाल या मासिक 10,000 रुपये वाहन भत्ता दिया जाएगा जो पहले मात्र 2,000 रुपये था. इसके अलावा मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी गई है.

विधायकों ने नियमित वेतन वृद्धि की रखी मांग

इस वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के वक्त कई सदस्यों ने कहा था कि वेतन और भत्तों को अन्य राज्यों में उनके समकक्षों के बराबर करने के लिए नियमित रूप से संशोधित करने की आवश्यकता है. वहीं, कुछ विधायकों ने अन्य राज्यों के विधायकों के वेतन और भत्तों का हवाला देते हुए कहा कि वे देश में सबसे कम वेतन पाने वाले विधायक हैं.

गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा ने वेतन प्रस्ताव में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए एक समिति बनाने के लिए अपनी मंजूरी दी थी. इसके बाद वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए विधानसभा से एक विधेयक पारित किया गया था, लेकिन केंद्र ने इसे बदलावों की सिफारिश करते हुए वापस भेज दिया. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मई 2022 में विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन के लिए दिल्ली विधानसभा में विधायी प्रस्ताव पेश करने के लिए दिल्ली सरकार को अपनी पूर्व स्वीकृति दे दी थी. इसके बाद सरकार ने इस संबंध में विधानसभा में पांच विधेयक पेश कर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-pakistan

भारत-पाक सीजफायर के बीच इंदिरा की चर्चा… एक नई शांति की कहानी !

May 12, 2025
murder

क्या है अमेरिका में 1 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला फेंटेनल?

November 19, 2023
holi

होली: आपसी मनमुटाव दूर करने और मेलजोल बढ़ाने का त्यौहार

March 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.