Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

WTC 2023 फाइनल: टीम इंडिया के लिए ये अच्छे नहीं संकेत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 14, 2023
in खेल
A A
Team India test
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को क्राइस्टचर्च टेस्ट में हराया, जिसकी वजह से टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने में मदद मिली. अब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है, यह महाभिड़ंत 7 से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान में होगी.

भारतीय टीम इकलौती ऐसी टीम है, जो लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है. WTC के पहले संस्करण के फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था, जहां न्यूजीलैंड की जीत हुई थी. टीम इंडिया अब चाहेगी कि वह रिकॉर्ड सुधारे और इस बार यह खिताब अपने नाम जरूर कर ले.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

ओवल मैदान में भारत का खराब रिकॉर्ड: लंदन के जिस ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, वहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है. भारत ने इस मैदान पर कुल 14 टेस्ट खेले हैं, इनमें 2 में जीत और 5 में हार मिली है. जबकि 7 मैच ड्रॉ भी रहे हैं.

भारत ने जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, WTC फाइनल में बनाई जगह
राहत की बात ये है कि भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच जीता था, जिसमें उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को हराया था. तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने उस मैच में 127 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अगर इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड देखें तो वह 38 मैच में 7 में जीत दर्ज कर चुका है, जबकि 17 मैच में उसे हार मिली है.

ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया
• भारत- 14 टेस्ट, 2 जीत, 5 हार, 7 ड्रॉ
• ऑस्ट्रेलिया- 38 मैच, 7 जीत, 17 हार, 14 ड्रॉ

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल
फाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया एक बड़ी टीम है, खासकर आईसीसी के इवेंट्स में उसका अलग अवतार देखने को मिलता है. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी के लिए उससे ही जंग करनी है. भारतीय फैन्स के सामने अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल की बात करें तो सबसे पहले 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच याद आता है. जहां टीम इंडिया की 125 रनों से करारी हार हुई थी.

तब ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें रिकी पोंटिंग की 140 धमाकेदार पारी भी शामिल थी. जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 234 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. अब जब एक बार फिर आईसीसी इवेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम सामने है, तो भारतीय फैन्स चाहेंगे कि 20 साल पुराना बदला पूरा किया जाए.

2003 वर्ल्ड कप फाइनल
ICC इवेंट्स में खराब रिकॉर्ड: भारतीय टीम पिछले 10 साल से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से किसी भी आईसीसी ट्रॉफी में टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर पाई, फिर चाहे वो टी-20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे वर्ल्ड कप. यहां तक कि चैम्पियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी टीम इंडिया का बुरा हाल रहा है.

2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई थी. 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी और पाकिस्तान के हाथों हारी थी. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो 2007 में पहला संस्करण जीतने के बाद टीम इंडिया किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है. हालांकि वह 2016, 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जरूर पहुंची है.

ऑस्ट्रेलिया ने कुल आईसीसी ट्रॉफी जीती- 8 (5 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैम्पियंस ट्रॉफी, 1 टी-20 वर्ल्ड कप)
भारत ने कुल आईसीसी ट्रॉफी जीती- 5 (2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैम्पियंस ट्रॉफी, 1 टी-20 वर्ल्ड कप)

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23

• ऑस्ट्रेलिया- 19 मैच, 11 जीत, 3 हार, 5 ड्रॉ, 66.67 जीत प्रतिशत
• भारत- 18 मैच, 10 जीत, 5 हार, 3 ड्रॉ, 58.80 जीत प्रतिशत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रिकॉर्ड

कुल 106 मैच, भारत जीता 32, ऑस्ट्रेलिया जीता 44, 29 ड्रॉ, 1 टाई

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के बारे में…

• तारीख- 7 से 11 जून, 2023
• स्थान- द ओवल मैदान, लंदन
• टीमें- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
• रिजर्व डे- 12 जून

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इस सवाल के जवाब में छिपा है कांग्रेस का भविष्य!

May 14, 2023
saur mandal

आसमान में होगा चमत्कार, क्या भारत में दिखेगा ये दुर्लभ नजारा?

November 12, 2024
Siddaramaiah

इन वजहों से चल गया सिद्धारमैया का सिक्का!

May 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.