Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कैसे कम हो गए किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 16, 2023
in राष्ट्रीय
A A
किसान
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या घट रही है. एक साल में ही 1.78 करोड़ से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिन्हें किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं मिला. सरकार की ओर से संसद में दिए गए जवाबों से ये जानकारी सामने आई है. सरकार के जवाब के मुताबिक, 2021-22 में 10.41 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसा मिला था. लेकिन 2022-23 में 8.55 करोड़ किसानों को ही योजना के तहत रकम मिली.

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी. इसमें 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये की रकम जमा की गई थी.

इन्हें भी पढ़े

S Jaishankar

बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर

October 4, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026
Ayushman

इस सरकारी योजना से उठाएं मुफ्त इलाज का फायदा, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं? ऐसे करें चेक

October 4, 2026
Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Load More

इस बारे में एक अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि केंद्र सरकार लगातार इस योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन करती रहती है. वेरिफिकेशन से पता चल जाता है कि कोई किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र है या नहीं? अगर वो पात्र नहीं पाया जाता है तो फिर उसे योजना से बाहर कर दिया जाता है. साथ ही उसे जितनी रकम जारी की जाती है, वो भी वसूल कर ली जाती है.

सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये बचाए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालभर में तीन किश्तों में किसानों के खाते में 6 हजार रुपये डाले जाते हैं. यानी, हर किश्त में दो हजार रुपये. आंकड़ों के मुताबिक, सालभर में किसान सम्मान निधि पाने वाले 1.78 करोड़ किसानों के बाहर निकल जाने से सरकार को भी फायदा हुआ है.

केंद्र सरकार ने 2021-22 में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 67 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जारी की थी. जबकि 2022-23 में 57 हजार 646 करोड़ रुपये जारी किए. यानी, कुल मिलाकर सरकार ने 9 हजार 386 करोड़ रुपये की बचत की.

पर किसानों को बाहर क्यों किया?

24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लॉन्च की गई थी. लेकिन इसे बैकडेट जाकर दिसंबर 2018 से लागू किया गया था. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किश्तों में 2 हजार रुपये मिलते हैं. यानी, हर चार महीने में 2 हजार रुपये.

शुरुआत में इस योजना में उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन थी. लेकिन बाद में इस योजना में सभी किसानों को शामिल कर लिया गया. हालांकि, सरकारी कर्मचारियों और इनकम टैक्स देने वाले किसानों को इसमें शामिल नहीं किया गया.

इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, सीए और 10 हजार रुपये से ज्यादा की पेंशन पाने वाले भी इस योजना के दायरे में नहीं आते. मंत्री, सांसद और विधायक भी इस योजना से बाहर हैं. लेकिन बहुत से ऐसे किसान भी थे जो इसके लिए पात्र नहीं थे, फिर भी वो किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6 हजार रुपये ले रहे थे. फरवरी 2021 में राज्यसभा में सरकार ने बताया था कि देशभर में 32.91 लाख अपात्र किसानों को 2,328 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी गई.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

डब्लूसीएल में विप्स की रीजनल मीट संपन्न, विप्स डब्लूसीएल को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

November 30, 2024

पिंजरे तोड़े बिना बचाव नहीं!

July 13, 2022
municipal corporation officials

वर्षा के कारण शहर में हुआ जलभराव, मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

May 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.