Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

रेल मंत्री ने कर दिया ऐसा ऐलान की खुशी से झूम उठेंगे आप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 20, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Vande Bharat Train
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली से जयपुर जाने वालों के लिए गुड न्यूज है. अब इन दो शहरों की दूरी और भी कम हो गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली, जयपुर, अजमेर रूट पर एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को शुरू किया जाना है. वैष्णव ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन के 10 अप्रैल के पहले शुरू हो जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने के पहले कुछ तकनीकी बदलाव को करने की जरूरत है. एक बार ये काम हो जाए तो इस रूट पर भी वंदे भारत ट्रेन रफ्तार भरेगी.

दिल्ली-जयपुर रूट पर होने हैं ये बदलाव
उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर, अजमेर रूट पर दो काम किया जाना है. सबसे पहले तो इस रूट पर मौजूद ट्रैक में कुछ बदलाव करके इसकी स्पीड बढ़ाना, जैसे डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग सिस्टम को लगाना और कुछ घुमावों को हटाना. इसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेन 130 KMPH के बजाए 160 KMPH की स्पीड से भागेगी.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
examination system

भारत की परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ते सवाल, परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
Load More

इसके साथ ही इस रूट पर स्पेशल पेंटोग्राफ को भी बनाया गया है. पेंटोग्राफ इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छत पर लगा एर डिवाइस होता है, जो ओवरहेड लाइन की सहायता से बिजली इकट्ठा करता है. एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) 24 मार्च को जयपुर पहुंच जाएगी.

वंदे भारत की तैयारियों का लिया जायजा
अश्विनी वैष्णव इन सभी तैयारियों का जायजा लेने जयपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो, जयपुर का निरीक्षण कर वन्दे भारत ट्रेन के संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा खातीपुरा स्टेशन का निरीक्षण कर नवनिर्मित भवन में यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (PRO) के अनुसार, रेल मंत्री ने कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो को दिए गये काम को सही समय पर पूरा करने पर संतोष जताया और कहा कि यह वन्दे भारत ट्रेन (Vande Bharat) को चलाने के लिये पूरी तरह तैयार है और शीघ्र ही जयपुर से वन्दे भारत ट्रेन (Delhi Jaipur Vande Bharat Express Train) शुरू की जाएगी.

वैष्णव ने महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा एवं विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में संरक्षा, निर्माण परियोजनाओं, इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी इत्यादि पर चर्चा की. बैठक में वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे के कार्यनिष्पादन की सराहना करते हुये कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने बुनियादी ढांचा, यात्री ट्रेनों के समयपालन, माल लदान, ट्रेक अनुरक्षण कार्यों तथा हाई लेवल प्लेटफार्म का निर्माण बेहतर हुआ है.

रेलमंत्री ने किया खातीपुरा स्टेशन का निरीक्षण
रेल मंत्री ने आज खातीपुरा स्टेशन का भी निरीक्षण किया. खातीपुरा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नये भवन के निर्माण और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये की शेष कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाये जिससे स्टेशन से ट्रेनों को प्रारम्भ और टर्मिनेट करने की सुविधा प्रारम्भ की जा सकें. निरीक्षण के दौरान जयपुर सांसद राम चरण बोहरा और चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी भी मौजूद थे.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
income tex

एक ही मुर्गी बार-बार कई जगह हलाल!

May 23, 2023
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026

स्वप्ना के आरोप और केरल सरकार

June 24, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.